उड़ता बॉलीवुड पर एनसीबी का कसता शिकंजा, बड़े सितारों के नाम का हुआ खुलासा

उड़ता बॉलीवुड पर एनसीबी का कसता शिकंजा, बड़े सितारों के नाम का हुआ खुलासा

रांची: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मिस्ट्री का एक सिरा बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन से जुडता जा रहा है, जिसका खुलासा सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने किया है. एनसीबी ने रिया से पूछा तो बॉलीवुड के 25 बड़े सितारों का नाम खुला. ये रिया के वो 25 राजदार हैं, जिनकी कुंडली अब एनसीबी खोलेगी. बस उनको समन भेजा जाने वाला है, जिसको लेकर बॉलीवुड में हड़कंप मचा है.

फिर एक-एक करके शिकंजे में आते जा रहे ड्रग पेडलर और उनसे सितारों का सीधा जुड़ता नाता और फिर उनसे खुली ड्रग्स पार्टियों की कड़ियां. ड्रग्स मंडली के राज खुल रहे हैं तो स्याह सच एक एक करके बेनकाब हो रहे हैं

एनसीबी ने भेजा समन

बॉलीवुड ड्रग मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर के बाद इस लिस्ट में अब दीपिका पादुकोण का भी नाम जुड़ गया है. दीपिका पादुकोण की ड्रग चैट सामने आई हैं जिसमें खुलासा हुआ है कि दीपिका ड्रग्स को लेकर करिश्मा से चैट करती हैं. दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को एनसीबी (NCB) ने समन भेजा है. मिली जानकारी के अनुसार कल करिश्‍मा से पूछताछ हो सकती है.

यह भी पढ़ें RKDF University Ranchi में “फार्मा अन्वेषण झारखंड 2026” का भव्य आयोजन

बता दें कि करिश्मा KWAN टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी की कर्मचारी हैं. टाइम्‍स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीबी (NCB) के सूत्रों का कहना है कि एजेंसी जल्द ही दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए बुला सकती है. रिपोर्ट में दोनों के बीच ड्रग्‍स को लेकर बातचीत हुई है.

यह भी पढ़ें Ranchi News : कैंब्रिज बीएड कॉलेज में फ्रेसर्श वेलकम पार्टी का आयोजन

चैट में हुई है ये बातचीत

यह भी पढ़ें 8 साल के अफ्फान ने रखा 20 रोजा, इबादत के जज़्बे ने सबको किया प्रभावित

टाइम्‍स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, चैट में करिश्मा के साथ बातचीत करते हुए दीपिका पादुकोण पूछती हैं ” क्या तुम्हारे पास माल है? जिसके लिए K कहती है,’ है, “मेरे पास घर पर है. मैं बांद्रा में हूं…” K आगे कहती हैं, “अगर आप चाहें तो मैं अमित से पूछ सकती हूं”. दीपिका जवाब देती है, “हाँ !! प्‍लीज.” वह कहती है,’ अमित के पास है, वह इसे लेकर जा रहा है.’ दीपिका कहती है,’ Hash ना. कोई खरपतवार नहीं. ” बता दें कि यह ड्रग चैट अक्‍टूबर 2017 का है.

इन अभिनेत्र‍ियों से भी होगी पूछताछ

दीपिका पादुकोण और सारा अली खान के अलावा, NCB अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है. विशेष रूप से, सारा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्‍म ‘केदारनाथ’में काम किया था. जबकि श्रद्धा ने दिवंगत अभिनेता के साथ छिछोरे में स्क्रीन साझा किया था.

रिया ने एनसीबी की पूछताछ में लिया नाम

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सारा अली खान का नाम थाईलैंड की यात्रा में सामने आया था. ऐसा कहा गया था कि सुशांत और सारा अली खान एक दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि दोनों के बीच किसी वजह से ब्रेकअप हो गया था. जबकि सिमोन का नाम रिया की ड्रग चैट में लिया गया था. वहीं, रकुल प्रीत सिंह का नाम रिया चक्रवर्ती ने NCB को अपने 20 पन्ने के बयान में बताया है.

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग
Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी