इंडियन बैंक द्वारा मेगा स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का आयोजन

एमडी एवं सीईओ बिनोद कुमार ने की ब्रांडिंग और मार्केटिंग की अपील

इंडियन बैंक द्वारा मेगा स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का आयोजन

रांची : बिनोद कुमार, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इंडियन बैंक की अध्यक्षता में बुधवार को  इंडियन बैंक द्वारा मेगा स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का आयोजन किया।  यह कार्यक्रम इंडियन बैंक के निदेशक बाल मुकुंद सहाय भी की उपस्थिती में सम्पन्न हुआ।

सर्वप्रथम बाल  मुकुंद सहाय, निदेशक इंडियन बैंक ने अपने वक्तव्य में महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत पर ज़ोर दिया। बिनोद कुमार ने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आप बहुत अच्छा समान बनाते है पर उसका मार्केटिंग बहुत जरूरी है सभी बनाए हुए समान का ब्रांडिंग जरूरी है। ब्रांडिंग कर घर बैठे अमेज़न एवं फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना समान बेच सकते है। उन्होने आगे कहा कि एसएचजी सदस्यों को  प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु इंडियन बैंक स्व-रोज़गार प्रशिक्षण संस्थान (इंडसेटी) स्थापित किए हैं। महिलाएं भी जागरूक होकर आगे बढ़े, इंडसेटी से  प्रशिक्षण लेकर अपना खुद का व्यवसाय को अच्छे ढंग से शुरू करें।

उन्होंने यह भी कहा कि सशक्त महिला ही हमारी शक्ति है।  इंडियन बैंक देश का 7वां बड़ा बैंक सार्वजनिक क्षेत्रक बैंक है इसका कारोबार करीब 14 लाख करोड़ पार हो गया है।  इंडियन बैंक पहला बैंक है जो माइक्रोसेट शाखा बनाई है जो केवल स्वयं सहायता समूह को ऋण प्रदान करती है इस प्रकार की कुल 69 शाखाएँ है। आगे उन्होंने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है, इसमें महिलाओं का बहुत योगदान है। विकसित देश बनने के लिए महिलाओं को भी कार्य करना होगा।  सशक्त देश के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूह को  कुल 104  करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृति प्रदान की गई।  इसमें से रांची अंचल से कुल 54 करोड़ रुपये का ऋण एवं देवघर अंचल से कुल 50 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृति प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद छोड़ दाल लूटने की होड़

कुछ स्वयं सहता समूह सदस्यों ने अपने अनुभव को साझा किया।  इस कार्यक्रम में लगभग कई सखी मंडल के सदस्यों अपने कई स्टाल लगाकर अपने समान की प्रदर्शनी की।  जनसुरक्षा योजना के तहत कुल 8 लाख रुपये की राशि प्रदान की गयी। इसके अलावा उन्होंने राँची में आयोजित एचएनआई ग्राहक बैठक में भी भाग लिया ।

यह भी पढ़ें एलपीजी रिफिल बुकिंग नियम में कोई बदलाव नहीं, लोग अफवाहों से बचें: केंद्र

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान