मरांडी ने कहा मोदी जी ने तिरंगे को जन-जन से जोड़ा, पहले सिर्फ स्कूलों तक था सीमित 

रांची में 5 लाख तिरंगे लहराने की तैयारी, भाजपा ने कसी कमर

मरांडी ने कहा मोदी जी ने तिरंगे को जन-जन से जोड़ा, पहले सिर्फ स्कूलों तक था सीमित 
कार्यशाला में बाबूलाल मरांडी एवं अन्य भाजपा के नेता

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2014 से पूर्व  स्वतंत्रता दिवस पर सिर्फ सरकारी विद्यालयों में तिरंगा फहराता था, आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसे जन अभियान बना दिया है.

रांची: रविवार को भाजपा रांची महानगर जिला के तत्वावधान में आगामी 10 से 15 अगस्त तक निकलने वाले तिरंगा यात्रा (हर घर तिरंगा अभियान) के निमित आज महानगर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्रा, सीमा पासवान, सीमा सिंह, के.के. गुप्ता, बलराम सिंह एवं जितेंद्र वर्मा  उपस्थित रहे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2014 से पूर्व  स्वतंत्रता दिवस पर सिर्फ सरकारी विद्यालयों में तिरंगा फहराता था, आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसे जन अभियान बना दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को घर घर पहुंचाने के लिए आम जनता एवं समाझ के विभिन्न वर्गों में जाकर सहयोग मांगेंगे. उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा के माध्यम से आजादी के महत्व को आम जनता को बताना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को समाज के हर वर्ग एवं कस्बा तक पहुंचाने का आह्वान किया.

प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्रा ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमे एक सूत्र में जोड़ता है. कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें एवं समाज के लोगों को जोड़े. महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि रांची महानगर में इस बार भाजपा 5 लाख तिरंगा झंडा लगाकर इस कार्यक्रम को जन अभियान बनायेंगे. 

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जितेंद्र वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री बलराम सिंह ने किया.

यह भी पढ़ें: ब्रह्माकुमारीज़ कांके में अलौकिक और भक्तिमय माहौल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

यह भी पढ़ें: Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान