दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ हेतु पहाड़ी मंदिर में झामुमो ने किया जलाभिषेक

सावन सोमवार पर कार्यकर्ताओं ने की शिबू सोरेन के लिए प्रार्थना

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ हेतु पहाड़ी मंदिर में झामुमो ने किया जलाभिषेक
पहाड़ी मंदिर में अभिषेक करते झामुमो कार्यकर्ता

झामुमो रांची जिला समिति ने सावन सोमवार के अवसर पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक, पूजा अर्चना और फल-फूल वितरण किया.

रांची: झामुमो जिला समिति द्वारा आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य लाभ हेतु रांची के पहाड़ी मंदिर मे जलाभिषेक, फल - फूल, दूध वितरण का किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय उपस्थित हुए और पार्टी कार्यकताओं के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ हेतु मंगलकामना की.

इस अवसर पर पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा आज सावन के सोमवार के दिन हम सभी लोग यहां उपस्थित हुए है और भगवान शंकर का जलाभिषेक कर हमने प्रार्थना की आदरणीय गुरुजी स्वस्थ होकर आ जाए और पहले की तरह ही उनका आशीर्वाद और स्नेह हमलोगों को मिले, झारखंडवासियों को मिले.

इस आयोजन मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक मंडली सदस्य सोनू मुंडा एवं बीरू साहू, अरुण वर्मा, विक्की यादव, मृत्युंजय सिंह, शिवनंदन मिश्रा, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष वर्मा, रोमा सरकार, अंकिता वर्मा, दीपक झा, विजय रविदास, निखिल, अवधेश यादव, हरीश महतो, राकेश, कुलदीपक कुमार, संतोष राणा, रवि कुमार, गौरव कुमार एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.

आयोजन को सफल बनाने मे मुख्य रूप से दीपक झा, विक्की यादव एवं अन्य कार्यकर्तागण का अहम योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच कराए सरकार: मृत्युंजय शर्मा

इस दौरान चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, पहाड़ी मंदिर रांची द्वारा पार्टी महासचिव  विनोद कुमार सिंह को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों से अवगत कराया गया, साथ ही सरकार से हरसंभव मदद हेतु आग्रह किया गया. ट्रस्ट की ओर से मुख्य रूप से बिंदुल वर्मा, अरुण वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, आशुतोष वर्मा, आयुष राज वर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें: सुदिव्य सोनू के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, कहा- बड़े भाई थे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान