झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस रांची पहुंचे, सीएम हेमंत व मंत्रियों ने की आगवानी

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस रांची पहुंचे, सीएम हेमंत व मंत्रियों ने की आगवानी

रांची : झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार शाम रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य मंत्रियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रमेश बैस झारखंड के अगले राज्यपाल के रूप में बुधवार, 14 जुलाई 2021 को शपथ ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें डीजीपी की नियुक्ति पर बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, बोले अनुराग गुप्ता के कार्य कलाप की हो सीबीआइ जांच

रमेश बैस बतौर राज्यपाल राज्य की निवर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे। रमेश बैस छत्तीसगढ भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और रायपुर से कई बार लोकसभा सांसद रहे हैं। वे सात बार रायपुर सीट से जीते हैं और 2019 तक वहां के सांसद थे। वे भारतीय जनता पार्टी के विपक्ष में रहते उसके मुख्य सचेतक रहे हैं।

यह भी पढ़ें सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या ना करें मुख्यमंत्री: प्रतुल शाहदेव 

पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने कई राज्यों में नए सिरे से राज्यपाल नियुक्त किया जिस क्रम में रमेश बैस को झारखंड की कमान सौंपी गयी है। रमेश बैस वर्तमान में त्रिपुरा के राज्यपाल के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें डी ए वी पब्लिक स्कूल टंडवा के नए प्राचार्य बने पुष्प कुमार झा

73 वर्षीय रमेश बैस ने रायपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और केंद्र में वाजपेयी सरकार में राज्यमंत्री से लेकर गर्वनर तक तक सफर तय किया।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

कोल इंडिया रांची मैराथन: ऐतिहासिक दौड़ का रविवार को भव्य आयोजन कोल इंडिया रांची मैराथन: ऐतिहासिक दौड़ का रविवार को भव्य आयोजन
अपने बेटे की शादी के उपलक्ष्य पर गौतम अदाणी ने लिया सेवा का संकल्प, 10,000 करोड़ रुपये किए दान
सनातन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संवाहक रहे स्व कामेश्वर चौपाल: बाबूलाल मरांडी
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या ना करें मुख्यमंत्री: प्रतुल शाहदेव 
संत आचार्य विद्यासागर जी महामुनिराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर जैन समाज के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन
Koderma news: प्रमाण पत्र देकर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में छात्रों को किया गया प्रोत्साहित
Ranchi news: कोल इंडिया को मिला प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक सीएसआर अवॉर्ड
Koderma news: पुलिस ने सरकारी स्कूल से चोरी मामले में 9 लोगों को किया गिरफ्तार
Koderma news: ट्रक लूट मामले में धान लोड ट्रक को पुलिस ने किया बरामद
DGP नियुक्ति विवाद: अजय साह ने JMM को घेरा, असंवैधानिक नियुक्ति का लगाया आरोप
Koderma news: स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व विधायक स्वर्गीय विश्वनाथ मोदी 14वीं पुण्यतिथि मानने को लेकर हुई बैठक
Koderma news: केन्द्रीय मंत्री ने आचार्य विद्यासागर के प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर किया विनयांजलि संदेश अर्पित