रांची में बनेगा झारखंड का सबसे बड़ा मॉल, साथ में बनेगा नया ISBT
कार्नाटक की एजेंसी IDEC ने रांची में नया मॉल और इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) बनाने की योजना झारखंड सरकार के सामने प्रस्तुत की है।
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य सरकार ने स्मार्ट और समग्र नगरीय विकास को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नगर विकास और आवास विभाग ने रांची के रिंग रोड के निकट दुर्गापुरी में प्रस्तावित बस टर्मिनल (ISBT) के साथ-साथ झारखंड का सबसे बड़ा मॉल बनाने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है।
नगर विकास मंत्री बाबूलाल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रांची समेत अन्य शहरों का विकास पर्यटन के दृष्टिकोण से किया जाए। इसी क्रम में कार्नाटक की सरकारी एजेंसी IDEC ने प्रस्तावित मॉल और ISBT का विस्तृत प्लान विभाग के प्रधान सचिव सुशील कुमार को सौंपा है।
मॉल का स्वरूप
कुल क्षेत्रफल: 5.59 लाख वर्ग फुट (बेसमेंट सहित कुल 7.36 लाख वर्ग फुट)
ग्राउंड फ्लोर
- 28 दुकानें
- 7 एट्रियम
- ग्लास पैनल डिजाइन
प्रथम से तृतीय तल
- प्रत्येक तल पर 29 दुकानें
- 7 एट्रियम
चौथा तल
- 27 दुकानें
- 7 एट्रियम
पांचवा तल
- 18 दुकानें
- 7 एट्रियम
- एक रेस्तरां
छठा तल
- 11 दुकानें
- 7 एट्रियम
- 4 मल्टीप्लेक्स
- 2 रेस्तरां
अन्य सुविधाएं: मॉल के अंदर आधुनिक सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। इसमें एक विस्तृत और आकर्षक फूड कोर्ट होगा
ISBT का स्वरूप
कुल बस स्टैंड: 211 (जिसमें इंट्रासिटी, इंटरस्टेट और इंटरसिटी बसों के लिए अलग-अलग स्थान शामिल होंगे)
ग्राउंड फ्लोर
- 17 प्लाईंग बस बे
- 21 इंट्रासिटी
- 18 इंटरस्टेट
- 15 इंटरस्टेट बस बे
- टिकट काउंटर
- एट्रियम
- शौचालय और सुरक्षा कक्ष
प्रथम तल
- वातानुकूलित प्रतीक्षालय
- डॉरमेट्री
- रेस्तरां और फूड कोर्ट
अन्य सुविधाएं: सोलर पावर, LED स्क्रीन, अस्पताल, वर्कशॉप, सुरक्षा कक्ष, पेट्रोल-डीजल-सीएनजी पंप, कार और बाइक पार्किंग
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
