झारखंड विधानसभा: आज पेश होगा 4 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, हेमंत सोरेन नहीं रहेंगे उपस्थित 

योजना मद में 3 हजार करोड़ और गैर-योजना मद में 1 हजार करोड़ का प्रावधान संभव

झारखंड विधानसभा: आज पेश होगा 4 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, हेमंत सोरेन नहीं रहेंगे उपस्थित 
विधानसभा (फाइल फोटो)

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर लगभग 4 हजार करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो दिल्ली में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की देखरेख में हैं, इस दौरान मौजूद नहीं रहेंगे. 

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सदन में करीब 4 हजार करोड़ रुपये का बजट रखेंगे. इसमें योजना मद में तीन हजार करोड़ और गैर योजना मद में एक हजार करोड़ का प्रावधान होने की संभावना है. अनुपूरक बजट की तैयारी को लेकर वित्त मंत्री ने कल रविवार को अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी.

मुख्यमंत्री के अनुपस्थिति में होगा बजट पेश 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली से वापस रांची नहीं लौटे हैं. अनुपूरक बजट उनकी गैरमौजूदगी में ही पेश किया जाएगा. सीएम अभी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की देखरेख के लिए दिल्ली में हैं, जिनका इलाज पिछले एक महीने से सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है. हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुजी का स्वास्थ्य ठीक रहने पर सीएम सत्र शुरू होने से पहले रांची लौट सकते हैं. वह 1 अगस्त को मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए रांची आये थे, जिसके बाद उसी दिन शाम को वह वापस दिल्ली लौट गये.

प्रश्नकाल और शिक्षा विभाग

आज सत्र की पहली पाली में प्रश्नकाल होगा इसलिए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की गंभीर तबीयत के कारण उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार को शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है. जानकारी हो की रामदास सोरेन अभी दिल्ली में इलाजरत हैं उनकी स्थिति ब्रेन स्ट्रोक के बाद गंभीर बनी हुई है. 

 

यह भी पढ़ें: Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित

यह भी पढ़ें: BIT मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज: रिसर्च और डेटा एनालिसिस की उन्नत तकनीकों पर पाँच दिवसीय मंथन शुरू

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल