भाजपा को सीएम हेमंत सोरेन का जवाब, विधानसभा गुल्ली डंडे का मैदान नहीं है

भाजपा को सीएम हेमंत सोरेन का जवाब, विधानसभा गुल्ली डंडे का मैदान नहीं है

रांची : झारखंड विधानसभा परिसर में नमाज अता करने के लिए कक्ष आवंटन के मुद्दे पर भारी हंगामे के कारण विधानसभा का मानसून सत्र सुचारू रूप से नहीं चल सका और गुरुवार को इसकी कार्यवाही स्थगित हो गयी। सदन की कार्यवाही व नमाज कक्ष को लेकर सत्ता पक्ष झामुमो-कांग्रेस व मुख्य विपक्ष भाजपा एक-दूसरे पर हमलावर है। इस बीच सदन की कार्यवाही के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सदन कोई गुल्ली-डंडे का मैदान नहीं है।

न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस तरह से ये सामाजिक उपद्रव करने का प्रयास कर रहे थे उसको सदन के साथ पूरे राज्य की जनता ने भी देखा। सदन राज्य का सर्वोच्च मंदिर है न कि सदन गुल्ली-डंडे का मैदान है।

यह भी पढ़ें Koderma News: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साजिद हुसैन का किया स्वागत

मालूम हो कि भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने सदन के आखिरी दिन कार्यस्थगन का नोटिस दिया था और वे बुधवार को प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को उठाना चाह रहे थे, लेकिन स्पीकर ने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया। इसके बाद बाउरी ने मीडिया से रोते हुए बात की थी।

यह भी पढ़ें महिलाओं का स्वावलंबन ही सशक्त समाज की आधारशिला: पूनम शर्मा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इससे पहले भी नमाज कक्ष को लेकर भाजपा पर तीखा हमला किया था और कहा था जिसके मन में जैसी भावना होती है उसे वैसा ही दिखता है। उन्होंने कहा था कि भाजपा को इंगित करते हुए कहा था कि उनके मन में भगवान नहीं राक्षस है। मुख्यमंत्री ने तब कहा था कि उनका प्रश्नकाल नहीं होने दिया गया, जिसके लिए वे तैयार होकर आए थे। ऐसा कम ही मौका होता है, जब मुख्यमंत्री का प्रश्नकाल हो।

बहरहाल, नमाज कक्ष को लेकर जारी विवाद के बीच स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने विधायकों की एक कमेटी का ऐलान किया है। यह कमेटी विभिन्न पक्ष पर विचार करने के बाद यह तय करेगी कि नमाज कक्ष का आवंटन विधानसभा भवन में बरकरार रखा जाए या फिर उसे रद्द किया जाए।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

हरीश राणा केस: 2013 हादसे के बाद कोमा में युवक, सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति हरीश राणा केस: 2013 हादसे के बाद कोमा में युवक, सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं