Ranchi News: CIT में इंडियन कोस्ट गॉर्ड का कर्रियर अवैरनेस प्रोग्राम आयोजित
डॉ संजय सेठ की पहल पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
रांची: स्थानीय सांसद व रक्षा राज्य मंत्री डॉ संजय सेठ की पहल पर भारतीय तट रक्षक दल में शामिल होकर देश सेवा से जुड़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी(CIT) में इंडियन कोस्ट गॉर्ड की ओर से कार्रिएर अवैरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम को मुख्य रूप से डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल कोस्ट गॉर्ड एवं प्रिंसिपल डायरेक्टर रिक्रूटमेंट (हेडक्वार्टर दिल्ली) के. एल अरुण ने सम्बोधित किया. उन्होंने विद्यार्थियों को इंडियन कोस्ट गॉर्ड में होने वाली भर्ती प्रक्रिया, सम्बंधित योग्यता, आरक्षण के आधार पर उम्र सीमा में मिलने वाली छूट आदि से सम्बंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया की विगत आठ जुलाई से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया शुरू है, जो 25 जुलाई तक चलेगा. उन्होंने बताया की आवेदन की तिथि के आगे बढ़ने की भी संभावना है. विद्यार्थी इंडियन कोस्ट गॉर्ड के ऑफिसियल साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान कर कहा कि भर्ती सम्बंधित किसी फर्जीवाड़े या झांसे में नहीं आएं. कार्यक्रम के दौरान इंडियन कोस्ट गॉर्ड के डिप्टी कॉमनडेंट सरफ़राज़ सिंह साही मुख्य रूप से मौजूद रहे. इसके पूर्व स्थानीय सांसद व रक्षा राज्य मंत्री डॉ संजय सेठ के सलाहकार एस डी सिंह ने कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए कर्रिएर जागरकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सांसद कार्यालय हरमू में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है. जहाँ विद्यार्थी कभी भी संपर्क कर सकते हैं.
