अगर हम बंटेंगे तो आलमगीर आलम ही राजा बनेगा: हिमंता बिस्वा सरमा

हिमंता बोले- हमारे समाज को बांटने का काम कर रही है हेमंत सरकार

अगर हम बंटेंगे तो आलमगीर आलम ही राजा बनेगा: हिमंता बिस्वा सरमा
जनसभा को संबोधित करते हिमंता बिस्वा सरमा.

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है झामुमो-कांग्रेस-राजद. उन्होंने कहा, झारखंड चुनाव की चर्चा पूरे देश में हो रही है, क्योंकि यहां घुसपैठ का मुद्दा सबसे बड़ा है.

रांची: असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने खिजरी विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सरमा ने कहा कि इस बार झारखंड का चुनाव हमारे देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि, झारखंड चुनाव की चर्चा पूरे देश में हो रही है, क्योंकि यहां घुसपैठ का मुद्दा सबसे बड़ा है. आज रांची में इडी ने कई जगहों पर रेड की, जिस दौरान घुसपैठियों से जुड़े दस्तावेज बरामद बरामद किए गए. आज साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में लगातार घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है. आज साहिबगंज में जिले में मुस्लिमों की संख्या 35 प्रतिशत तक पहुंच गई है.

सरमा ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश में लगातार घुपैठिए बढ़ रहे हैं, जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है. लेकिन झामुमो-कांग्रेस-राजद की गठबंधन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. हेमंत सरकार लगातार घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम कर रही है. लेकिन जब 23 तारीख को एनडीए की सरकार बनेगी तो, एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर निकालने का काम करेंगे. आज झारखंड के कई जिलों में एक विशेष समुदाय के लिए शुक्रवार को स्कूलों को बंद किया जाता है. 

उन्होंने हेमंत सरकार से सवाल करते हुए कहा, अगर एक समुदाय के लिए स्कूल शुक्रवार को बंद हो सकता है, तो हिंदूओं के लिए मंगलवार को क्यों नहीं हो सकता? सरमा ने कहा कि, इस सरकार के मालिक आलमगीर आलम जैसे लोग हैं, इसलिए शुक्रवार को स्कूलों को बंद किया जाता है. उन्होंने कहा कि अगर मुहर्रम का जुलूस निकाल सकते हैं, तो राम नवमी का क्यों नहीं निकाल सकते. हेमंत सरकार हमारे समाज को बांटने का काम कर रही है.  

सरमा ने कहा कि, बांग्लादेशी घुसपैठिए पहले ही दो शादी करते हैं, लेकिन झारखंड में आकर हमारी बहनों को बहलाकर उनसे शादी करके जमीन पर कब्जा कर लेते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही ऐसा कानून बनाया जाएगा, जिसके बाद अगर कोई घुसपैठिया हमारी आदिवासी बहनों से शादी करेगा तो उसके बच्चों को आदिवासी प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा. घुसपैठिया झारखंड में शादी करने के बाद मुखिया का चुनाव नहीं लड़ पाएगा. 

यह भी पढ़ें Dumka News: धरना स्थल पर हड़कंप: प्रदर्शन के बीच देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि, हेमंत सरकार ने पहले युवाओं के लिए 5 लाख नौकरी का वादा किया था, लेकिन अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया. युवाओं के 5 हजार बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, लेकिन पूरा नहीं किया. प्रदेश के लोगों को शादी में सोने का सिक्का और 51 हजार देने का वादा किया था, लेकिन वो सोना आलमगीर आलम के घर भेजा गया. जिसके बाद इडी ने जब छापेमारी की तो, करोड़ों में नोटों के पहाड़ बरामद हुए. रोजगार देने के नाम पर पेपर लीक किए गए, उन पेपर को लाखों में बेचा गया और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया. 

यह भी पढ़ें Sahebganj News: बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को लेकर विधायक ने विधानसभा मे भेजा निवेदन

सरमा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि, आज स्कूल में शिक्षक नहीं है और अस्पताल में डॉक्टर्स नहीं हैं. लेकिन भाजपा ने वादा किया है, जो प्रदेश में 2 लाख 87  हजार पद खाली पड़े हैं उनको भरा जाएगा. गरीब के बच्चों को बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी देने का काम करेंगे. उन्होने जनता से अपील करते हुए कहा कि, अपनी वोट बांटनी नहीं है. अगर हम लोग बंटेंगे तो आलमगीर आलम ही राजा बनेगा. सरमा ने कहा कि, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे. उन्होने जनता से अपील करते हुए कहा कि, झारखंड में एनडीए की सरकार बनानी है.

यह भी पढ़ें प्रयास एक कदम के ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण का समापन, 50 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक
Palamu News: डीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा बैठक की 
Pakur News: तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
Sahebganj News: स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
Dumka News: बीडीओ ने सीएचओ और सहिया के साथ की बैठक
Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित