झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने दी शुभकामनाएं
राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने स्थापना दिवस पर राज्य की प्रगति, विरासत और समृद्धि की कामना की।
By: Mohit Sinha
On
झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य की प्रगति व समृद्धि की कामना की।
रांची : झारखंड आज अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राज्य भर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच, राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर सभी राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आज का दिन हमारे पुरखों के संघर्ष, बलिदान और आत्मसम्मान को नमन करने का अवसर है। धरती आबा बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और फुलो-झानो जैसे वीरों की विरासत से प्रेरित होकर हमारा झारखंड आज विकास, संस्कृति और पहचान की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अबुआ सरकार हर मईयां के सम्मान, बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और परिवारों की सुरक्षा के लिए संकल्पित है।"
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि नैसर्गिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और अपार खनिज संपदा से भरपूर हमारा प्रिय झारखंड अद्भुत विविधताओं का संगम है। झारखंड की भूमि पर जनजातीय वीरों के त्याग, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाएं आज भी हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती है। हमारा झारखंड निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़े, नई ऊंचाइयों को छुए और प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं।
Edited By: Mohit Sinha
Tags: Ranchi news Jharkhand State Jharkhand Politics Social Media Post Sido Kanhu CM Hemant Soren Jharkhand Foundation Day Babulal Marandi india news Phulo Jhano jharkhand update Jharkhand development Governor Santosh Gangwar Jharkhand Identity cultural programs cultural heritage 25th Foundation Day Jharkhand celebration government message Jharkhand greetings tribal heroes state progress Birsa Munda legacy state message foundation day wishes opposition message state leadership anniversary greetings foundation day events leadership quotes
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Latest News
🌍 आज का AQI
-- AQI
PM2.5: --
Loading...
🌫️
