कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों को केवल समझा वोट बैंक: जफर इस्लाम

कांग्रेस पार्टी लोगों को गुमराह करने से नहीं आ रही बाज

कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों को केवल समझा वोट बैंक: जफर इस्लाम
प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम

कांग्रेस पार्टी ने 60 वर्षों तक अपने शासन काल में मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझा, और आज भी ऐसा ही समझ रही. लेकिन आज समाज जाग चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब मुस्लिम समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना चाहते हैं.

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है. भाजपा किसी का तुष्टीकरण नहीं करती, जो जरूरतमंद हैं उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचे यह मोदी सरकार की सोच है. आज केंद्र सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के मुस्लिम समाज तक पहुंच रही है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 60 वर्षों तक अपने शासन काल में मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझा, और आज भी ऐसा ही समझ रही. लेकिन आज समाज जाग चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब मुस्लिम समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना चाहते हैं. इसलिए धार्मिक मामलों में बिना हस्तक्षेप किये समाज के हित में कानून बनाए जा रहे.

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधित कानून में धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया है. केवल कानून के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में संशोधन किए गए है जिससे करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचेगा. वक्फ में मुस्लिम समाज के लोग गरीबों के कल्याण केलिए दान देते हैं. लेकिन चंद लोग उसपर मनमानी करते हुए उसका या तो निजी उपयोग करते हैं यह फिर औने पौने दाम पर करोड़ों की संपत्ति को लीज में दे देते है. जिसके कारण जो लाभ समाज को मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पाता. जितनी संपत्ति वक्फ के पास है उससे करोड़ों गरीब मुसलमानों तक स्कूल, अस्पताल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज की सुविधा पहुंचाई जा सकती है लेकिन इस दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं किए गए. आज मोदी सरकार ने इस दिशा में कानून के माध्यम से पहल की है.

उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्ति के प्रबंधन में गैर मुस्लिम को शामिल किया गया. जो बिल्कुल सही है. योग्य लोगों की सहायता से वक्फ संपत्ति का प्रबंधन ठीक होगा. आय में कई गुना वृद्धि होगी जिसका फायदा समाज को मिलेगा. धार्मिक मामले तो मुस्लिम समाज के लोग ही देखेंगे. उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय ने भी नए कानून को सही ठहराते हुए केवल कुछ जानकारियां चाही है. कि कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी भले शायरी के माध्यम से शब्दों का खेल खेल सकते हैं लेकिन संशोधित वक्फ कानून का विरोध कर मुस्लिम समाज का भला नहीं कर सकते. कांग्रेस पार्टी के दुष्प्रचार और विरोध के बावजूद यह संसद के दोनों सदनों में लोकतांत्रिक तरीके से पारित और महामहिम राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से बना हुआ कानून है. और गरीब मुस्लिम समाज के चेहरों पर  मुस्कान लाने वाला है. कांग्रेस पार्टी को लोगों को गुमराह करने से बाज आना चाहिए. प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह उपस्थित थे

यह भी पढ़ें: JSSC-CGL चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत