राष्ट्रपति के रांची दौरे से ट्रैफिक में व्यापक बदलाव, ऑटो-टोटो रूट प्रतिबंधित; वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति के रांची दौरे से ट्रैफिक में व्यापक बदलाव, ऑटो-टोटो रूट प्रतिबंधित; वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 31 जुलाई को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के लिए रांची पहुंच रही हैं. उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं. 31 जुलाई और 1 अगस्त को ट्रैफिक नियमों में विशेष परिवर्तन लागू रहेंगे.

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय झारखंड दौरे के मद्देनजर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. सुरक्षा कारणों से 31 जुलाई और 1 अगस्त को शहर के 76 स्थानों पर बाईलेन बंद रहेंगे, जबकि कुछ निर्धारित रूट्स पर ऑटो और टोटो का परिचालन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा. निजी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 31 जुलाई को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के लिए रांची पहुंच रही हैं. उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं. 31 जुलाई और 1 अगस्त को ट्रैफिक नियमों में विशेष परिवर्तन लागू रहेंगे. इस दौरान शहर के 76 स्थानों पर बाइलेन बंद रहेंगे, और कुछ निर्धारित रूटों पर ऑटो व टोटो का परिचालन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा. निजी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है.

ट्रैफिक व्यवस्था: 31 जुलाई

•  शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक: कांके, रातू, काठीटांड, दलादली, और कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली फ्लाइओवर, और बूटी मोड़ से होकर रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.

•  बाहर से आने वाले वाहन: कांके रिंग रोड, बोड़ेया रोड, बूटी मोड़, और कांटाटोली फ्लाइओवर के माध्यम से शहर में प्रवेश कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: डूरंड कप 2026: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उद्घाटन समारोह का मिला निमंत्रण

•  इन मार्गों से बचें: एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, बाइपास रोड, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, और राजभवन मोड़ पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: वेदांता के नंद घर ने 15,000 केंद्रों का आंकड़ा पार किया, झारखंड में संचालित हैं करीब 200 नंद घर

•  शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक: अरगोड़ा चौक से हॉटलिप्स चौक के बीच ऑटो और टोटो का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा.

ट्रैफिक व्यवस्था: 1 अगस्त

•  सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक: बाहरी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली फ्लाइओवर, और बूटी मोड़ से रिंग रोड के रास्ते चलेंगे.

•  बाहर से आने वाले वाहन: कांके रिंग रोड, बोड़ेया रोड, बूटी मोड़, और कांटाटोली फ्लाइओवर के रास्ते ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे.

•  इन मार्गों से बचें: एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, बाइपास रोड, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, और राजभवन मोड़ पर यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

•  सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक: हॉटलिप्स चौक से अरगोड़ा चौक तक ऑटो और टोटो का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

प्रशासन ने सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों से अपील कि है की वे संशोधित ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार