झारखंड में बढ़ी ठंड की दस्तक: लातेहार का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री, आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

झारखंड में बढ़ी ठंड की दस्तक: लातेहार का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री, आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा

रांची: झारखंड के लोगों के अब सर्दी सताने लगी है। राज्य के जिला लातेहार में तो न्यूनतम तापमान गिरकर 15.8 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में ठंड के और बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल झारखंड में मौसम साफ रहेगा। रात और सुबह में कई जिलों में कुहासा छाया रहेगा और दिन में कभी-कभी आंशिक बादल भी रहेंगे। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि एक हफ्ते पूर्व चार-पांच दिनों तक हुई लगातार बारिश के कारण ज़मीन गीली हो गई है, जिससे वातावरण में नमी बरकरार है। इससे सुबह और रात में कनकनी महसूस हो रही है।

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मंगलवार की सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। लोगों ने धूप का आनंद लिया।

रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31.8डिग्री, डाल्टनगंज में 31 डिग्री, बोकारो में 28.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30. 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत
Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी
Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान
Pakur News: योग प्रशिक्षण अभियान से लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
Hazaribagh News: प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाई श्री रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग
Hazaribagh News: ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 
Hazaribagh News: दर्दनाक रेल दुर्घटना में युवक की मौत, वंदे भारत की टक्कर से गई जान
Hazaribagh News: मुफस्सिल थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
Hazaribagh News: अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Bokaro News: समाहरणालय में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों की तय की जवाबदेही
Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत