दावोस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक से संवाद, झारखंड के 25 वर्षीय विकास विज़न पर चर्चा

ग्रीन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, स्वच्छ ऊर्जा और समावेशी विकास पर झारखंड का फोकस

दावोस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक से संवाद, झारखंड के 25 वर्षीय विकास विज़न पर चर्चा

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की एमडी सुनीता राजन से संवाद कर झारखंड का दीर्घकालिक विकास विज़न साझा किया।

रांची : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर मिस सुनीता राजन के साथ विस्तृत संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दावोस में झारखण्ड की सहभागिता के उद्देश्य, राज्य की प्राथमिकताओं तथा झारखण्ड के अगले 25 वर्षों के दीर्घकालिक विकास विज़न की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक युवा झारखण्ड है, जो पहली बार दावोस जैसे वैश्विक मंच पर अपने सामर्थ्य, संभावनाओं और विज़न के साथ उपस्थित हुआ है। उन्होंने बताया कि झारखण्ड अब केवल खनिज-आधारित अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रीन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, क्रिटिकल मिनरल्स, स्वच्छ ऊर्जा, मानव संसाधन विकास और समावेशी आर्थिक वृद्धि के क्षेत्रों में नई पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया किया कि झारखण्ड सरकार अगले 25 वर्षों के लिए संतुलित, टिकाऊ और रोजगार-केन्द्रित विकास मॉडल पर कार्य कर रही है, जिसमें वैश्विक निवेश, तकनीक हस्तांतरण और संस्थागत साझेदारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इस अवसर पर ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि ब्लूमबर्ग द्वारा भारत में आगामी अक्टूबर माह में ग्लोबल स्पेशल राउंडटेबल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस उच्चस्तरीय कार्यक्रम में फॉर्च्यून 500 कंपनियों के प्रमुख, वैश्विक उद्योग जगत के नेता, नीति-निर्माता तथा न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रतिष्ठित वैश्विक लोग भाग लेंगे।

ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीता राजन ने मुख्यमंत्री को इस राउंडटेबल में भाग लेने का औपचारिक आमंत्रण दिया और झारखण्ड के विकास एजेंडे को वैश्विक नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करने में रुचि व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक मीडिया, ब्लूमबर्ग मीडिया के वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा है, जो एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में व्यापार, वित्त और बाज़ार से जुड़ी सूचनाएं टीवी, डिजिटल, प्रिंट और वैश्विक आयोजनों के माध्यम से उपलब्ध कराता है। मुख्यमंत्री ने इस संवाद को झारखण्ड के लिए वैश्विक मंचों पर अपनी विकास यात्रा और निवेश संभावनाओं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण
Hazaribagh News: सुरक्षा में ऐतिहासिक मजबूती: 28 नई हाईटेक महिंद्रा बोलेरो सड़कों पर उतरीं
Hazaribagh News: भीषण सड़क हादसा: टर्बो की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज
Hazaribagh News: महासमिति की कार्यकारिणी गठन का पूर्ण अधिकार केवल अध्यक्ष को
Hazaribagh News: विधानसभा में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाया टेंडर अनियमितता का मुद्दा
Sahebganj News: डीसी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, बड़ी संख्या में शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक
Sahebganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दर्दनाक हादसे के बाद मचा कोहराम
Sahebganj News: गर्मी के मौसम में पटरियों के रख-रखाव पर तकनीकी संगोष्ठी आयोजित
Sahebganj News: मंडल कारा में बंदी की इलाज के दौरान मौत
Dumka News: जल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान, जल अर्पण दिवस का आयोजन
Dumka News: समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित