चाल, चरित्र और चेहरा पिछड़ा विरोधी, घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे कांग्रेस: आदित्य साहू
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के बयान पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया
आदित्य साहू ने कहा ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने पिछड़ा वर्ग आयोग को कभी भी संवैधानिक दर्जा नहीं दिया. मंडल कमीशन की रिपोर्ट को वर्षों तक ठंडे बस्ते में डाल दिया. जिसे वीपी सिंह की सरकार ने लागू किया.
रांची: आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी फिर से पिछड़ा समाज का हितैषी बनने का दिखावा कर रही है. जबकि कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा पिछड़ा विरोधी है. पिछड़ों का विरोध कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल है. उन्होंने कहा ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने पिछड़ा वर्ग आयोग को कभी भी संवैधानिक दर्जा नहीं दिया. मंडल कमीशन की रिपोर्ट को वर्षों तक ठंडे बस्ते में डाल दिया. जिसे वीपी सिंह की सरकार ने लागू किया. एक परिवार को महिमा मंडित करने में अनेक विद्वान और जनाधार वाले पिछड़े नेताओं को कांग्रेस पार्टी ने बार बार अपमानित किया.
आगे कहा कि आज कांग्रेस पार्टी पिछड़ों की हितैषी बनने का नाटक कर रही जबकि कांग्रेस समर्थित हेमंत सरकार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया बिना पिछड़ा समाज के आरक्षण के संपन्न हुए. कांग्रेस पार्टी तो पिछड़ों के आरक्षण को मुस्लिम समाज केलिए आरक्षित कर रही है. और झारखंड में पिछड़ों के हित की बात कर रही. यह तो साफ तौर पर उसकी नियत को दिखाता है. आज तक राज्य सरकार ने ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जो आरक्षण के प्रतिशत को बढ़ाने केलिए पहली संवैधानिक जरूरत है.


Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts

Latest News

