Ranchi News: हेसल पंचायत भवन में विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, कैंब्रिज पॉलिटेक्निक ने किया सम्मानित
प्रतिभा को सलाम, तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा: 51 मेधावी छात्र सम्मानित
अनगड़ा प्रखंड के हेसल पंचायत भवन में सोमवार को कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक के सौजन्य से आयोजित प्रतिभा सम्मान सह तकनीकी शिक्षा प्रचार कार्यक्रम में मैट्रिक व इंटर के 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 51 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उन्हें सुलभ मार्गदर्शन प्रदान करना था.
रांची: अनगड़ा प्रखंड के हेसल पंचायत भवन में सोमवार को कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक के सौजन्य से "प्रतिभा सम्मान सह तकनीकी शिक्षा प्रचार कार्यक्रम" का आयोजन किया गया. पंचायत मुखिया कविता देवी की अगुआई में हुए इस कार्यक्रम में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 51 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. जिसमें मेट्रिक के 22 और इंटर के 29 विधार्थी शामिल थे.
मुख्य अतिथि उपप्रमुख जयपाल हज़ाम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के समय की मांग है, और इसमें कैरियर की असीम संभावनाएं हैं. विद्यार्थियों को इसके लिए प्रेरित करना एक सराहनीय कार्य है.

इससे पूर्व शुक्रवार को क्षेत्र में शिक्षा जागरूकता रथ भी रवाना किया गया था. कार्यक्रम में डॉ. रणवीर कुमार, मनीष नाथ, संतोष महतो, प्रो. अंकित सिंह, धर्मेंद्र तिवारी समेत कई गणमान्य व कैंब्रिज ग्रुप के अधिकारी उपस्थित रहे.
