हेमन्त सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा और तेज करेगी आंदोलन: दिलीप सैकिया

हेमन्त सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा और तेज करेगी आंदोलन: दिलीप सैकिया

रांची: झारखंड प्रवास पर आए भाजपा के प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद दिलीप सैकिया ने हेमन्त सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सैकिया ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के प्रदेश की साढ़े तीन करोड़ जनता हेमन्त सोरेन के जनविरोधी नीतियों के कारण मुसीबतों का सामना कर रही हैं।

राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। नियोजन नीति त्रुटिपूर्ण है। हेमन्त सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है, आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी सरकार है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के संघर्ष से घबरा कर हेमन्त सरकार प्रशासनिक पदाधिकारियों का दुरुपयोग कर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। पार्टी हेमन्त सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सदन से लेकर सड़क पर आंदोलन को और तेज करेगी। सैकिया ने कहा कि पार्टी अपने सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्वग्राही के मूल सिद्धांत पर कार्य करते हुए पार्टी संगठन को और मजबूती देगी। अटल जयंती 25 दिसंबर तक सशक्त बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला समिति का निर्माण कर लिया जाएगा।

उन्होंने रूपा तिर्की हत्याकांड में कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार अपने चरम सीमा पर है। भाजपा काल में जो विकास कार्य चल रहे थें वे सभी कार्य ठप पड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के विकास में लगातार अहम भूमिका निभाते हुए अटल के सपने का झारखंड को बेहतर बनाने में कार्य किया है लेकिन विकास विरोधी हेमन्त सरकार ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नकारात्मकता गढ़ने के लिए जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। सैकिया ने कांग्रेस ल झारखंड प्रभारी आरपीएन को चैलेंज देते हुए कहा कि वे बताएं भाजपा शाशनकाल में कहां लूट हुई, जबकि कांग्रेस के इस शाषण काल में जमकर जमीन लूटने का कार्य हुआ है। अभी भी राज्य सरकार जमीन लुटवा रही।

यह भी पढ़ें Bokaro News: उद्योग और समाज का संगम: ‘कृतज्ञता पार्क’ बनेगा आभार का प्रतीक

मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि दोहरा चाल, दोहरा प्रवृति कांग्रेस का चरित्र रहा है। सत्ता में शामिल कांग्रेस रूपा तिर्की मामले में सीबीआई जांच पर मौन धारण कर रखी थी और अब कोर्ट के निर्णय पर प्रभारी आरपीएन ताली बजा रहे हैं। जबकि सत्य यह है कि आदिवासी बेटी रूपा तिर्की के हत्याकांड में भाजपा ने संघर्ष किया।

यह भी पढ़ें सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम

उन्होंने कहा कि नियोजन नीति कैबिनेट से पास होने के क्रम में कांग्रेसी मंत्री भी शामिल रहे थें और जब भाजपा ने सवाल खड़े किया तो प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने दोहरे चरित्र को उजागर करते हुए विरोध किया है। त्रुटिपूर्ण नीति के खिलाफ कांग्रेस को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहिए। प्रकाश ने कहा कि झारखंड की स्थिति लालू के जंगल राज जैसा हो चला है। वित्तीय व्यवस्था, प्रशाशनिक व्यवस्था चौपट हो चुका है। साथ ही उन्होंने कांग्रेसी विधायक द्वारा तालिबान का समर्थन करने को लेकर कहा कि कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ। तालिबान के समर्थन करने वाले कांग्रेसी विधायक देश के दुश्मन हैं।

यह भी पढ़ें Pakur News: आमडापाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी कट्टे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप
Koderma news : जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Koderma News : बरामदे से खूँटा खोलकर दो बैल चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
Koderma News : नाली निर्माण में अनियमितता पर भड़के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष
बोकारो कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी, सीसीटीवी से होगी निगरानी
किराना दुकानदार की बेटी बनी UPSC अफसर, कोडरमा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश