भाजपा अपना काला सच छिपाने के लिए कांग्रेस को बना रही ढाल: सोनाल शांति

अपराधिक कृत्य चंदे के बदले धंधा उनके एक दशक के कार्यकाल की महान उपलब्धि

भाजपा अपना काला सच छिपाने के लिए कांग्रेस को बना रही ढाल: सोनाल शांति
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा लगाए गए आरोप पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि अतीत के मामलों पर राजनीति करना, झूठ बोलना भाजपा के राजनीतिक चरित्र का हिस्सा बन चुका है. वर्तमान में उनके पास कहने को कुछ नहीं है

रांची: 11 वर्षों से लगातार संविधान और जनतंत्र का गला घोटने की कोशिश करने वाली भाजपा अपना काला सच छिपाने के लिए कांग्रेस को ढाल बनाती है. नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के मुद्दों पर सवाल पूछना भाजपा को नागवार गुजरता है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा लगाए गए आरोप पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि अतीत के मामलों पर राजनीति करना, झूठ बोलना भाजपा के राजनीतिक चरित्र का हिस्सा बन चुका है. वर्तमान में उनके पास कहने को कुछ नहीं है इसलिए जनता को 40 साल पहले और 40 साल बाद की बातों मे उलझाने की कोशिश करते हैं. दो महीने बाद भी पहलगाम के आरोपियों का ना पकड़ा जाना, मित्र हितों के लिए अमेरिका के आगे सरेंडर, विफल विदेश नीति, कमरतोड़ महंगाई, भयावह बेरोजगारी, भाजपा शासित राज्यों में भाजपा विधायक को नेताओं चरम सीमा पर पहुंचा अपराधिक कृत्य चंदे के बदले धंधा उनके एक दशक से ज्यादा के कार्यकाल की महान उपलब्धि है. आज देश में राजनीतिक- व्यवसायिक और विदेशी शक्तियों के अदृश्य गठजोड़ के सारी पर नीतियां तय हो रही हैं जो आम जनता के हितों के लिए नहीं बल्कि चंद औद्योगिक घरानों के आर्थिक हित साधने के लिए है.

वंशवाद का विरोध करने वाली भाजपा आज तक खुद को मजबूत नहीं कर सकी है. भाजपा के 40% से अधिक सांसद कांग्रेस एवं अन्य दलों से हैं जिन्हें वह वंशवादी कहते हैं. आपातकाल के बाद जिनके पूर्वजों ने कांग्रेस का जयघोष करते हुए जीत हासिल की थी उन्हें आज राज्य का उपमुख्यमंत्री और केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाकर भाजपा ने रखा है. वंशवाद पर बात करने से पहले विगत लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय मंत्री को देखना चाहिए अपने चेहरे की कालीख नजर आ जाएगी. वास्तविक आपातकाल आज है जिसमें छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, आदिवासी, पिछड़ा, दलित को सवाल पूछने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने पर दमन का सामना करना पड़ता है.

महागठबंधन सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन को केंद्रीय मंत्री के सलाह की आवश्यकता नहीं है. झारखंड सरकार अपना काम कर रही है. झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठाने की भाजपा नेताओं ने भरपूर कोशिश की थी लेकिन जनता ने इन्हें सिरे से खारिज कर भाजपा को संदेश दे दिया कि विभाजनकारी नीति झारखंड में नहीं चलने वाली है, इससे यह बिलबिला उठे हैं. घुसपैठ को बवंडर बनाकर बीजेपी झारखंड में सरकार बनाना चाह रही थी लेकिन औंधे मुंह गिर पड़ी. घुसपैठ देश की सीमाओं से जारी है इसी कारण पहलगाम की घटना हुई और आतंकवादी पकड़े भी नहीं गए, घुसपैठ के मसले पर देश के गृह मंत्री अमित शाह असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वासरमा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछना चाहिए और उनका ज्ञानवर्धन करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: मानव तस्करी और लापता बच्चों पर बनेगी नई SOP, झारखंड पुलिस ने जिलों से मांगी रिपोर्ट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान