खुशखबरी: रांची में आर्मी भर्ती रैली कल से शुरू, 8वीं पास युवाओं को मिलेगी मौका!
22 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित होगी सेना भर्ती रैली
रांची: झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजधानी रांची के खेलगांव में सेना भर्ती रैली का आयोजन कल 22 अगस्त से 4 सितंबर तक किया जा रहा है। इस रैली में न्यूनतम 8वीं पास युवा शामिल होकर सेना में भर्ती होने का अवसर पा सकेंगे। भर्ती रैली 2025-26 के लिए आयोजित की जा रही है और प्रशासन ने इसके सभी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली हैं।
भर्ती रैली में शामिल होने की आवश्यक योग्यता
सेना भर्ती रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 8वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, उम्मीदवार को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए। रैली में शामिल होने के लिए ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र आवश्यक होंगे। उम्मीदवारों को अपने साथ एड्रैस्ड फोन लाना अनिवार्य है। प्रशासन ने रैली में शामिल होने वाले युवाओं से दलालों के झांसे में न आने की भी अपील की है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
- ग्रुप A — अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)
ग्रुप B — अग्निवीर (टेक्निकल)
ग्रुप C — अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर)
ग्रुप D — अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
ग्रुप E — अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)
उम्मीदवारों के लिए विशेष इंतजाम
रैली स्थल पर प्रवेश के साथ ही 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक सुबह 4:00 बजे से उम्मीदवारों को किसी भी चोट/बीमारी की स्थिति में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
