दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर आजसू नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सुदेश महतो ने कहा 'एक युग का अवसान', अन्य नेताओं ने भी किया याद

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर आजसू नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
स्वर्गीय शिबू सोरेन (फाइल फ़ोटो)

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर आजसू पार्टी के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. नेताओं ने शिबू सोरेन को एक महान संघर्षशील नेता बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. इस क्रम में आजसू नेता ने कहा वो निम्न है.

आंदोलन का पाठ सीखा गुरुजी से था: प्रवीण प्रभाकर 

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड आंदोलन का पाठ गुरुजी से सीखा था. लड़ने का जज्बा भी उनसे ही सीखा. श्री प्रभाकर ने कहा कि कई मुद्दों पर उनसे विचार भिन्नता रही, लेकिन उनकी आत्मीयता में कभी कमी नहीं हुई. वह बेटा ही कहकर पुकारते रहे.

प्रभाकर ने कहा कि वह संघर्ष, सादगी और सेवा के प्रतीक थे, जिन्होंने आदिवासियों और वंचितों की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया.

गुरुजी का विचार प्रेरणा देता रहेगा: देवशरण भगत

रांची: आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आज झारखंड ने अपना अभिभावक खो दिया. दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनका विचार, उनका संघर्ष, और उनकी आवाज़ कभी नहीं थमेगी. उन्होंने जल, जंगल और ज़मीन के लिए जीवनभर लड़ाई लड़ी. सत्ता से टकराए, लेकिन अपने लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ा. उनकी प्रेरणा हर संघर्षशील दिल में हमेशा जिंदा रहेगी.

यह भी पढ़ें: रांची में “The Guardian Chronicle” का भव्य लोकार्पण: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया नए समाचार-पत्र का शुभारंभ

एक युग का अवसान: सुदेश महतो 

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने गुरुजी के निधन पर कहा है कि एक युग का अवसान हो गया. जयपाल सिंह के बाद बिखर चुके झारखंड आंदोलन को गुरुजी ने एकजुट किया और नई दिशा दी. उन्होंने आदिवासी समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को जिस संकल्प और संघर्ष के साथ लड़ा, हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

यह भी पढ़ें: प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में महाबैठक, 24 मई को होने वाली UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां पूरी

महतो ने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से गुरुजी को नज़दीक से देखा और जाना है. उनसे संवाद करना और आंदोलन के प्रत्येक मोड़ पर उनके अनुभवों से सीखना मेरे राजनीतिक जीवन की अमूल्य धरोहर है. उनका जाना झारखंड के एक युग का अंत है.

महतो ने कहा कि हमलोग छात्र जीवन से झारखंड आंदोलन और आजसू से जुड़ चुके थे. राह अलग होने के बावजूद गुरुजी की आत्मीयता हमेशा कायम रही और मुलाकात होने पर हम…

झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति: हसन अंसारी

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा है कि झारखंड ने अपना महानायक खो दिया. गुरुजी शिबू सोरेन सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि एक विचार थे. उन्होंने  ने अपना समस्त जीवन झारखंड और झारखंडी जन मानस के लिए  समर्पित कर दिया, वे झारखंड की आत्मा में रचे-बसे थे. उनका जीवन संघर्ष का जीवंत मिसाल था. उनका निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है. झारखंड  के महान योद्धा  गुरु जी को विनम्र  श्रद्धांजलि.

झारखंड और झारखंडी इतिहास के एक अध्याय का अंत: संजय मेहता

आजसू पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता ने कहा की गुरु जी का जीवन हमें संघर्ष करने की प्रेरणा देता है. हम जैसे युवा और नई पीढ़ी के नेतृत्वकर्ताओं को उनके जीवन यात्रा को और करीब से अध्ययन करने की जरूरत है. गुरु जी वास्तव झारखंड के पुरोधा थे. उनके जीवन संघर्ष की यात्रा ने हम सबको आंदोलन करने की प्रेरणा दी है. पूरा झारखंड उनके योगदान का ऋणी रहेगा. झारखंड में जब भी झारखंडी अस्मिता और आंदोलन का जिक्र होगा गुरु जी के नाम के बिना अधूरा रहेगा. हम सब मिलकर इनके आंदोलन और नए झारखंड की परिकल्पना को पूर्ण करेंगे. गुरु जी हम सबों के बीच एक विचार के तौर पर हमेशा ज़िंदा रहेंगे. आज झारखंड में एक संघर्षशील युग का अंत हो गया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था
Giridih News: जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरा समाज, एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन
Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर
डीसी के निर्देश पर शहर से गांव तक खुले प्याऊ केंद्र, चौक-चौराहों पर मिल रहा ठंडा पानी
ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला
खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला
साहिबगंज में सभी बूथों पर चिपकी ‘अन-मैप्ड’ मतदाता सूची, तुरंत करें नाम जांच