राज्य सरकार ने शासन को पंगु बना कर रख दिया: सुदेश महतो 

पाकुड़ और डुमरी विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी कल दाखिल करेंगे नामांकन

राज्य सरकार ने शासन को पंगु बना कर रख दिया: सुदेश महतो 
आजसू (फाइल फोटो)

सुदेश महतो ने कहा, जेएमएम, कांग्रेस और राजद के शब्दकोश में विकास नामक कोई शब्द ही नहीं है. पांच सालों में सबसे अधिक युवाओं को छला गया है. खाली पड़े पदों पर बहाली करने में नाकाम सरकार को शासन में रहने का कोई अधिकार नहीं है.

रामगढ़: राज्य सरकार चुनाव के समय चार सौ वादों की पोटली लेकर आई थी. उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ. इन्होंने शासन को पंगु बना कर रख दिया है. आज कोई भी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहा है कोई काम करना भी चाहे तो उसे काम करने नहीं दिया जा रहा है. 

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रामगढ़ विधानसभा से एनडीए समर्थित आजसू पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी के नामांकन के बाद बाजार टांड़ स्थित सिदो कान्हु मैदान में आयोजित नामांकन आशीर्वाद सभा में कही. 

जेएमएम, कांग्रेस और राजद के शब्दकोश में विकास नामक कोई शब्द ही नहीं है. पांच सालों में सबसे अधिक युवाओं को छला गया है. खाली पड़े पदों पर बहाली करने में नाकाम सरकार को शासन में रहने का कोई अधिकार नहीं है. हमारी तैयारी नाकाम सरकार को उखाड़ फेंकने और राज्य की आवश्यकता को समझने व उसे पूरा करने वाली एनडीए सरकार को लाने की है.

रामगढ़ विधायक ने अपने 18 महीने के अल्पकालीन कार्यकाल में अभूतपूर्व कार्य किए हैं. इन्होंने जो काम किया है वो किसी के बस की बात नहीं है. एनडीए के नेतृत्व में रामगढ़ ने अनुमंडल से जिला बनने तक का सफर तय किया. रामगढ़ ने एनडीए को बड़े अंतर से जिताने का मन बन लिया है. पढ़ाई, दवाई, न्याय और कमाई हमारी प्राथमिकता है. 

यह भी पढ़ें झारखंड में 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई विभागों के सचिव बदले

जनता वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों से आक्रोशित: चंद्र प्रकाश चौधरी

मौके पर पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि जनता वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों से आक्रोशित है. राज्य में इस बार एनडीए की सरकार बनना निश्चित है. रामगढ़ की जनता से हमारा सीधा जुड़ाव है. एनडीए के सभी कार्यकर्ता रामगढ़ में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए पंचायत से लेकर बूथ स्तर पर दी गई सभी जिम्मेदारियों को निभाएं. 

यह भी पढ़ें स्वांग वासरी में हाईवा की चपेट में आकर मजदूर की मौत, ग्रामीणों का विरोध

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता: सुनीता चौधरी 

नामांकन आशीर्वाद सभा में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए सुनीता चौधरी ने कहा कि रामगढ़ की जनता ने सेवा का मौका दिया. रामगढ़ की जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता रही है. हर घर बिजली और हर खेत पानी पहुँचाने का काम हमने किया है. जनता अपने प्यार, स्नेह और आशीर्वाद के साथ सेवा का मौका अवश्य देगी. 

यह भी पढ़ें गोमिया में जर्जर भवन में नव प्राथमिक विद्यालय, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

पाकुड़ और डुमरी विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी कल दाखिल करेंगे नामांकन

कल दिनांक 29 अक्टूबर को एनडीए समर्थित आजसू पार्टी के उम्मीदवार पाकुड़ और डुमरी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पाकुड़ से अज़हर इस्लाम और डुमरी से यशोदा देवी एनडीए की उम्मीदवार हैं. दोनों प्रत्याशियों के नामांकन में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल होंगे.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान
23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी