Palamu News : लापता बच्ची का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी

निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

Palamu News : लापता बच्ची का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कोसिआरा गांव में दो दिन से लापता 10 वर्षीय बच्ची ऋतु कुमारी का शव कुएं से बरामद किया गया। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। विधायक आलोक चौरसिया ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पलामू : पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कोसिआरा गांव में दो दिन से लापता 10 वर्षीय बच्ची ऋतु कुमारी का शव एक कुएं से बरामद किया गया है। बच्ची राम विनय चौरसिया की पुत्री थी।

परिजनों के अनुसार, ऋतु कुमारी शुक्रवार शाम से अपने घर से लापता थी। वह अपनी बहन के लिए खेत पर खाना लेकर गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की थी और चैनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। खोजबीन के क्रम में बच्ची का शव कुएं में देखा गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया, पुलिस इसे आपराधिक तत्वों द्वारा हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का मामला मान रही है।

विधायक आलोक चौरसिया ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की बात कही।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में हुआ भव्य साइंस लैंब का उद्घाटन
Palamu News: जेएसएलपीएस के तहत ग्रामीण उद्यमिता एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित
एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न
झारखंड का ₹19,080 करोड़ बकाया रोकने पर केंद्र सरकार पर नायक का हमला
एनआईए का बड़ा खुलासा: 11 नक्सलियों पर चार्जशीट, एक करोड़ इनामी अमित मुंडा शामिल
सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज
अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, एसडीएम के ताबड़तोड़ छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप
चाईबासा में आदिवासियों पर हुई लाठीचार्ज, बर्बर कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो: आदित्य साहू
पलामू के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार के निधन पर शोक सभा, सांस्कृतिक आंदोलन को अपूर्णनीय क्षति
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ माले व राजद ने निकाला प्रतिवाद मार्च
राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15.6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की