लापता बच्चे का कुएं से मिला शव, हत्या की आशंका से गांव में तनाव

लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीणों ने की हत्या जांच की मांग

लापता बच्चे का कुएं से मिला शव, हत्या की आशंका से गांव में तनाव

पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता 8 वर्षीय विवेक का शव कुन्दरी गांव के एक कुएं से बरामद हुआ। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, जबकि पुलिस इसे हादसा बताते हुए जांच कर रही है।

पलामू पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुन्दरी गांव के आहार में स्थित कुएं से आठ वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया। बच्चे की पहचान इसी गांव के 8 वर्षीय विवेक कुमार वर्मा, पिता रामप्रवेश वर्मा के रूप में हुई है। वह दो दिनों से लापता था। कुएं में शव देखकर परिजनों ने बच्चों की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस इसे हादसा मानकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी स्पष्ट बताने की स्थिति में है।

17 नवंबर को खेलने के क्रम में बच्चे के लापता होने पर परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे। इसी क्रम में बुधवार सुबह सात बजे स्थानीय लोगों ने गांव के आहार में बने कुएं में एक बच्चे का शव तैरते देखा। जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यह केवल एक दुर्घटना या हादसा नहीं है, बल्कि इसके पीछे किसी बड़ी और सुनियोजित हत्या की साजिश हो सकती है। आक्रोशित ग्रामीण उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी उच्चस्तरीय जांच की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वे शव को आगे की प्रक्रिया के लिए नहीं उठाने देंगे और पुलिस को जांच शुरू नहीं करने देंगे।


मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी स्थिति को संभालने और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, ताकि बच्चे का पोस्टमॉर्टम और आगे की जांच हो सके, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हैं। लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि आहार में एक साथ कई कुएं बने हुए हैं। सारे कुएं जमीन के बराबर हैं। घटनास्थल के पास पतंग भी मिला है। संभावना है कि पतंग के कारण पैर फिसलने से बच्चा कुएं में गिर गया होगा और डूबने से मौत हो गई होगी।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: 16 वर्षीय छात्रा का फंदे से झूलता मिला शव, प्रेम प्रसंग या साजिश? Koderma News: 16 वर्षीय छात्रा का फंदे से झूलता मिला शव, प्रेम प्रसंग या साजिश?
Sahebganj News: अवैद्य मिट्टी खनन जोरों पर, ओवरलोड ट्रालियों का कहर जारी
गर्मी के सीजन में डॉलर लहर का धमाका: अब 'डेली एसेंशियल' में मिलेगा मनोरंजन का डोज
खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी का चेहरा बिगाड़ा, नाक का हिस्सा तक नहीं बचा
Koderma News: 45वें हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, गूंजा राम नाम
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का मसलिया दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की जांच
Hazaribagh News: केरेडारी में दर्दनाक हादसा, NTPC वाहन ने ली एक की जान
हनुमान जयंती: भक्ति, शक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम
पाकुड़ की पंचायत बनी देश में नंबर-2, महिला हितैषी श्रेणी में बड़ी उपलब्धि
Pakur News: तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर निकला 80 छात्रों का दल, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां
Opinion: होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now