Pakur News : उपासना मरांडी ने किया आधुनिक अस्पताल का शुभारंभ
ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा देने की नई पहल
पाकुड़िया में इनायत हॉस्पिटल का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी द्वारा किया गया। अस्पताल के शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में विभिन्न रोगों के इलाज, पैथोलॉजी जांच, स्त्री रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
पाकुड़ : झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने मंगलवार को पाकुड़िया के सिद्धू-कान्हू मोड़ से भगतपाड़ा जाने वाली सड़क स्थित इनायत हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने विधिवत फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। यदि अस्पताल की ओर से समय-समय पर गरीबों के लिए निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की जाए, तो इससे बड़ा सामाजिक कार्य कोई नहीं हो सकता। आर्थिक अभाव के कारण कई गरीब मरीज उचित इलाज नहीं करा पाते हैं, इसलिए इस पहल से उन्हें काफी राहत मिलेगी।
अस्पताल के व्यवस्थापक मोहम्मद मारूफ ने बताया कि एक ही छत के नीचे विभिन्न रोगों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन की भी व्यवस्था की गई है। अनुभवी डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जाएगा। यहां ऑर्थो, मेडिसिन, पैथोलॉजी तथा ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की सुविधा उपलब्ध है।
अस्पताल में डॉ. तन्मय चक्रवर्ती (एमडी), डॉ. डी. कर (गायनोलॉजिस्ट), डॉ. एम. पांडेय (जनरल फिजिशियन) और डॉ. अब्दुल (जनरल फिजिशियन) मरीजों को सेवाएं देंगे।
कार्यक्रम में हाजी शौकत अली, हाजी ईसाहक अंसारी, हाजी मुंसेफुल अंसारी, अल्ताफ हसन, मारूफ अंसारी, आजाजुल अंसारी, अप्सरुल अंसारी, साईदुर रहमान, सरफराज अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
