गांधीनगर अस्पताल, सीसीएल में हृदय रोग संबंधी निःशुल्क चिकित्सीय शिविर का आयोजन
यशोदा अस्पताल के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कश्यप व्यास सेवा देंगे
सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर, रांची में 20 फरवरी 2026 को निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कश्यप व्यास मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे।
रांची: सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर, काँके रोड, रांची में शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से निःशुल्क हृदय रोग संबंधी चिकित्सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में यशोदा अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. कश्यप व्यास, सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की जांच करेंगे तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श देंगे।

Central Coalfields Limited (सीसीएल) द्वारा समय-समय पर देश के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर विभिन्न बीमारियों से संबंधित स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। शिविर का उद्देश्य यह है कि जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारियों के आधुनिक इलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही उपलब्ध हो सके, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
