रामपुर, लोहरदगा में भव्य कलश यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

मातृशक्ति की अगुवाई में निकली भव्य कलश यात्रा

रामपुर, लोहरदगा में भव्य कलश यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
कलश यात्रा में शामिल महिलाएँ

लोहरदगा जिले के रामपुर गांव में नव युवक संघ द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कलश यात्रा, पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मातृशक्ति की अगुवाई में निकली यात्रा विभिन्न मंदिरों और सरना स्थल से होकर प्राचीन शिव मंदिर पहुंची, जहां जलाभिषेक किया गया।

लोहरदगा : जिले के नव युवक संघ रामपुर द्वारा ग्राम रामपुर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। रामपुर मंडल, लोहरदगा में आयोजित यह सम्मेलन शनिवार, 14 फरवरी 2026 को प्राचीन शिव मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा एवं पूजन का आयोजन नव युवक संघ रामपुर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रामपुर पंचायत एवं आसपास के गांवों की मातृशक्ति टीम द्वारा सनातन धर्म के जयकारों के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जो प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर सरना स्थल झकरा, काली माता मंदिर और बजरंगबली मंदिर होते हुए वापस गोपेश्वर रामपुरेश्वर प्राचीन शिव मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

इसके पश्चात सादरी एवं नागपुरी भाषा में हनुमान चालीसा एवं रामचरितमानस का सामूहिक पाठ किया गया, जिसका नेतृत्व जिला संघ चालक श्री श्यामसुंदर उरांव एवं उनके सहयोगियों ने किया। इसके बाद सभी अतिथियों एवं आसपास के गांवों से आए पाहन-पुजारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मंचीय कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के सदस्य विनीत साहू ने किया। दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सह जिला कार्यवाह देवेंद्र मंडल ने हिंदू एकता, भारतीय संस्कृति और संत परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिमा देवी ने महिलाओं को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक किया।

यह भी पढ़ें साहिबगंज और पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

इस अवसर पर प्रणव पाठक ने विधिवत पूजा-पाठ कराया। कार्यक्रम में कृष्ण चैतन्य महाराज, विनीत साहू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा देना रहा।

यह भी पढ़ें जनभागीदारी और मीडिया सहयोग से फाइलेरिया उन्मूलन को मिलेगी गति: डॉ. बिरेंद्र कुमार सिंह

अंतिम अध्यक्षीय संबोधन में श्यामसुंदर उरांव ने हिंदू संस्कृति की रक्षा पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के सुजीत साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह भी पढ़ें राजमहल अध्यक्ष व पार्षद पद के प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न

कार्यक्रम में जिला प्रचारक दीपक कुमार सहित नव युवक समिति रामपुर के अमित सिंह, सुजीत सिंह, अरविंद, अरुण, विकास, आशीष, अर्जुन, लोकेश, सुनील, शुभम, ऋतु, आकाश, भावेश, उपेंद्र, लालमोहन, बबलू, प्रवीण, रोहित, प्रियांशु, ललन सहित लगभग तीन सौ मातृशक्ति की सहभागिता रही।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
हाथियों के आतंक के बीच बड़ा हादसा, बंगाल से आई हाथी भगाओ टीम की गाड़ी पलटी, दो की मौत, 8 घायल
इंडोनेशिया एयरक्राफ्ट कैरियर खरीदने वाला एशिया का चौथा देश बनेगा: Giuseppe Garibaldi की डील पर अपडेट
पेंटागन का AI ऑपरेशन: क्लॉड AI से राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी, मिलिट्री में AI की एंट्री से दुनिया सतर्क
दुनिया की अनोखी 3-इन-1 मिनी इलेक्ट्रिक कार Fiat Topolino XS: फीचर्स, डिजाइन और कीमत डिटेल्स
हजारीबाग नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प
पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा
PM Modi दे रहे महिलाओं को फ्री स्कूटी?’ AI से बने फर्जी वीडियो का सच, ठगी से बचने के लिए तुरंत जानें ये बातें
Koderma News : जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आयोजित हुई प्री बोर्ड परीक्षा
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 300 सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित
नोएडा वैलेंटाइन डे हादसा: पहले रेखा को गोली मारी फिर खुद, सुसाइड नोट ने बढ़ाया सस्पेंस
चास में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का धुआंधार जनसंपर्क अभियान