Koderma News: उपायुक्त ने कि विकास योजनाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश

Koderma News: उपायुक्त ने कि विकास योजनाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
समीक्षा बैठक में सम्मिलित पदाधिकारी गण

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि कार्य में प्रगति लाने के लिए फील्ड स्तर पर नियमित अनुश्रवण की जाए। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत शेड निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

कोडरमा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज, आकांक्षी प्रखंड तथा जेएसएलपीएस द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी योजना हेतु पिट डिगिंग कार्य की समीक्षा से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शेड निर्माण, दीदी बाड़ी योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना के अंतर्गत कुंआ निर्माण तथा 100 दिनों के अंतर योजना की प्रगति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी योजना में चयनित सभी लाभुकों द्वारा शत-प्रतिशत पिट डिगिंग कार्य पूर्ण करने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लाभुकों को समय पर पौधारोपण करने का भी सख्त निर्देश दिया गया।

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि कार्य में प्रगति लाने के लिए फील्ड स्तर पर नियमित अनुश्रवण की जाए। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत शेड निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी सूरत में कार्य अधूरा नहीं रहना चाहिए। दीदी बाड़ी योजना और बिरसा कूप संवर्धन योजना के अंतर्गत कुंआ निर्माण से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। सभी योजनाओं को 100 दिनों के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने सभी बीपीओ को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने एवं क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने प्रखंड में कार्यरत सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों का एक कार्यक्षमता मूल्यांकन सीट तैयार करें और उनके कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजुर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जेएसएलपीएस प्रतिनिधि, तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन