कोडरमा: महिला की संदेहास्पद मौत, पुलिस कर रही है छानबीन

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सतगावां पुलिस को दी

कोडरमा: महिला की संदेहास्पद मौत, पुलिस कर रही है छानबीन
प्रतीतात्मक फोटो

मृतिका सुबह उठकर खाना बनाई एवं खाने के बाद सुबह समय करीब 9 बजे छत पर हर दिन की तरह आराम करने चली गई। जहां कुछ देर के बाद जाकर देखा तो दरवाजा बंद था। किसी प्रकार दरवाजा खोल कर देखा तब मेरी मां फांसी लगा ली।

कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र के कलीडीह में गुरुवार को एक महिला का संदेहास्पद मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीया बविता देवी पति जितेंद्र साव कलीडीह निवासी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना सतगावां पुलिस को दी गई जहां थाने से एसआई रौशन पासवान, कार्तिक सिंह मुंडा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा भेज दिया है।

इस संदर्भ में मृतक के नाबलिग पुत्री संगीता कुमारी ने बताया कि सब कुछ ठीक- ठाक चल रहा था घर में किसी प्रकार की कलह नहीं थी हमारी मां सुबह उठकर खाना बनाई एवं खाने के बाद सुबह समय करीब 9 बजे छत पर हर दिन की तरह आराम करने चली गई। जहां कुछ देर के बाद जाकर देखा तो दरवाजा बंद था। किसी प्रकार दरवाजा खोल कर देखा तब मेरी मां फांसी लगा ली।

रौशन पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदेहास्पद बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। संदेह है कि हत्या कर साक्ष्य को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतका के पति जितेन्द्र साव घर छोड़कर फरार हैं वहीं नाबालिग बच्चे ही घर पर थे। पुलिस मामले को लेकर हर पहलु पर जांच कर रही है। मृतक महिला अपने पीछे तीन पुत्री व दो पुत्र छोड़ गयी है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस