राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन

राजनीतिक बंधन से बड़ा है,हमारी सभ्यता,परंपरा और संस्कृति: सुभाष यादव

राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन

कोडरमा: राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को दही चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने किया। राजद के कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के विशुनपुर, आश्रम रोड स्थित आवास पर सर्व समाज के हज़ारो लोगों ने दही-चूड़ा, तिलकूट और खिचड़ी का सेवन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि विधान से अन्न पूजन व रसोई पूजन के साथ हुई।

 

यह भी पढ़ें चास के कई वार्डों में महापौर प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क तेज

राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने अतिथियों के बीच खुद से दही, चूड़ा और तिलकूट परोस कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कोडरमा के अलावे झारखंड के विभिन्न जिलों के राजदनेता,कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया।राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मकर संक्रांति का बिहार-झारखंड में अपना अलग महत्व है। धार्मिक,भौगौलिक मान्यताओं के साथ-साथ सामाजिक मान्यता भी परस्पर जुड़े है।

 

उन्होंने कहा कि राजनीति की बंधन से बड़ा, हमारी सभ्यता, परंपरा और संस्कृति है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी धर्म सम्प्रदाय में आपसी भाईचारा और एकता बनाने की सीख हमें पर्व त्योहार देती है। राजद सभी धर्मों, समुदाय के बीच आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द बढ़ाने में यकीन रखती है और ये परंपरा हर कीमत पर जारी रहेगा। उन्होंने जिलेवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित किया। वहीं कार्यक्रम में अतिथियों, बुजुर्गों व गणमान्य लोगों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। 

यह भी पढ़ें हाई कोर्ट के आदेश पर गावां में दो मकान ध्वस्त, विरोध के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी पहुंचे

यह भी पढ़ें भंडारी पंचायत में गूंजा वैदिक मंत्रोच्चार: अभिषेक और चंदन पांडे ने किया नूतन गृह प्रवेश

राजद के मकर संक्रांति कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झारखंड राजद के प्रधान महासचिव सत्यानंद भोक्ता भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राजद सामाजिक भाईचारा बढ़ाने वाला दल है। सामाजिक स्तर पर सबों के साथ मिलकर पर्व त्योहार मनाने से समाज मे सकारात्मक संदेश प्रवाहित होता है। उन्होंने कहा कि कोडरमा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को मानने वालों की तादाद काफी बड़ी है। कोडरमा में पार्टी का विस्तार हो रहा है, जिसका असर आनेवाले दिनों में देखने को मिलेगा।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, रजौली के राजद पूर्व प्रत्याशी पिंकी भारती,चतरा जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव,बरही के कॉंग्रेस नेत्री पूनम यादव, योगेंद्र यादव, दिनेश दांगी, कंचन यादव के अलावे कई अतिथि शामिल हुए।

मौके पर जिप अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामधन यादव, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य महादेव राम, जिप सदस्य केदार यादव, जिप सदस्य शांति प्रिया, सीपीएम जिला सचिव असीम सरकार,राजद नगर अध्यछ घनश्याम  तुरी रमेश प्रजापति, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक, आप जिलाध्यक्ष दामोदर यादव,डॉ जावेद अख्तर,अवधेश यादव,सरफराज नवाज, दीपक यादव, अरुण पासवान, रामबचन यादव, मंटू यादव,परवेज खान, मो.इकबाल,संजय श्रीवास्तव, सरफुद्दीन अंसारी, ब्यास यादव,अरुण चंद्रवंशी, महेंद्र यादव, राजेश पासवान, महेश भारती,भीम यादव, अमर कुमार, रघुनाथ दास समेत महागठबंधन के नेता और राजद के पदाधिकारी मौजूद थे।

Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:   

Latest News

23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान 23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण