Koderma News: जंगली हाथी का तांडव, किसानों की खून-पसीने की फसल रौंदी
शौकत, मुस्ताक और सुलेमान के खेतों में तबाही, हाथी ने तोड़ी घर की दीवारें
कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत पपलो पंचायत के महुवाटांड़ गांव में बीती रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। बेरहवा जंगल से भटककर आए हाथी ने मो. ताहिर अंसारी समेत कई किसानों की 40 कट्ठा से अधिक फसल बर्बाद कर दी और कई घरों की बाउंड्री वॉल तोड़ दी। ग्रामीणों ने रात भर जागकर पटाखे और मशालों की मदद से हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ा। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।
कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड में लगातार हाथियों का कहर बढ़ता जा रहा है किसानों का खून पसीने से उपजाया हुआ फसल को नष्ट कर रहा है, जिससे किसान व ग्रामीण दहशत में है। बीती रात पपलो पंचायत स्थित ग्राम महुवा टांड़ में बुधवार की रात्रि झुंड से भटका जंगली हाथी पहुंच गया, जिससे इलाके में अपरा तफरी मच गई। हाथी ने खेतों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और कई किसानों के फसलों को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि एक बजे रात गांव से सटे बेरहवा जंगल से निकलकर भटका हाथी महुवाटांड़ इलाके में आ गया।
इस दौरान हांथी ने ग्राम महुआटांड़ निवासी मो ताहिर अंसारी का 40 कट्ठा में लगा गेहूं, प्याज, लहसुन बर्बादकर दिया। वहीं मो शौकत, मुस्ताक आलम, सुलेमान आलम, रुस्तम अंसारी, अहबू आलम का बाउंड्री वाल तोड़ दिया है, तथा फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हांथी के आने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी कुछ देर तक खेतों में घूमता रहा इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा पटाखे छोड़े जाने व लुक जलाकर फेंके जाने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
