Koderma News: 26 अक्टूबर को मनाया जायेगा विजोया सम्मेलन, बंगाली एसोसिएशन ने लिया निर्णय
महिला संगठन का भी किया गया गठन
26 अक्टूबर को विजोया सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. इसके सफल संचालन का जिम्मा संगठन की महिला विंग को दिया गया. इसके पूर्व नई महिला संगठन का गठन किया गया. जिसमें सर्व सम्मति से चैताली चटर्जी अध्यक्ष व चंद्राणी सरकार सचिव चुने गए.
कोडरमा: झारखंड बंगाली एसोसिएशन की कोडरमा शाखा की ओर से रविवार की देर शाम अध्यक्ष दो ओमियो विश्वास की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. अड्डी बांग्ला रोड स्थित रविंद्र भवन के सभागार में हुई बैठक में आगामी 26 अक्टूबर को विजोया सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. इसके सफल संचालन का जिम्मा संगठन की महिला विंग को दिया गया. इसके पूर्व नई महिला संगठन का गठन किया गया. जिसमें सर्व सम्मति से चैताली चटर्जी अध्यक्ष व चंद्राणी सरकार सचिव चुने गए. वहीं बालक दास गुप्ता को उपाध्यक्ष व उर्मिला दास सह सचिव बनाए गए. जबकि गायत्री दत्त कोषाध्यक्ष व सीमा राय को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया.
बैठक में सम्मेलन की तैयारी को लेकर आपस में विचार विमर्श किया गया. सम्मेलन में आयोजित समाज के बच्चों के बीच होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रूपरेखा तैयार की गई. साथ ही गत वर्ष के सम्मेलन के आय-व्यय का ब्योरा संगठन के कोषाध्यक्ष आलोक सरकार ने प्रस्तुत किया. बैठक में संगठन के सचिव उत्तम चटर्जी, पूर्व सचिव प्रदीप साहा, विमल चटर्जी, सुनील देवनाथ, सुधन्य घोष, अरुप मित्र, भ्रमर राय, विपुल गुप्त, तारकनाथ दत्त ,सपन डे, गौतम पाल, कल्याणी सरकार, मिली मित्र, तन्मय बनर्जी आदि मौजूद थे.
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

