Koderma News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज वैक्सीन को लेकर हंगामा, डॉक्टर से मारपीट
एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने पर मरीज के परिजन भड़के
जयनगर स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने से मरीज के परिजन ने डॉक्टर से मारपीट कर दी, जिससे दो घंटे तक ओपीडी सेवा ठप रही. पुलिस और प्रशासन की पहल पर मामला शांत हुआ.
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर में सोमवार को अपनी मां का इलाज कराने आए एक युवक ने डॉ प्रमोद कुमार से मारपीट कर दी. इसके विरोध में डॉ प्रमोद कुमार सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी सहित सभी चिकित्सा सेवा बंद कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ गौतम कुमार, थाना प्रभारी बबलू कुमार, उप प्रमुख राज नारायण सिंह, समाजसेवी अरमान खान, मुखिया इरफान अंसारी, कौसर खान, इसाक अंसारी सहित कई लोग पहुंचे और चिकित्साकर्मियों से बातचीत कर लगभग 2 घंटे के बाद चिकित्सा सेवा बहाल कराया.
सोमवार को लगभग 11 बजे इरगोबाद निवासी अफरोज अंसारी अपनी मां को लेकर एंटी रेबीज का वैक्सीन लगवाने आया था. परन्तु उस समय एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं था. डॉ प्रमोद कुमार के अनुसार उक्त युवक को थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा गया लेकिन वह युवक इंतजार करने को तैयार नहीं था बल्कि डॉक्टर से उलझ गया. इस दौरान डॉक्टर प्रमोद कुमार ने कहा अगर थोड़ा इंतजार करते हैं तो कोडरमा से वैक्सीन मंगाया जा रहा है उसे दे दिया जाएगा और अगर नहीं तो स्वास्थ्य केंद्र सतडीहा में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध है वहां जाकर ले सकते हैं. लेकिन युवक ने बात नहीं मानी और डॉक्टर से उलझने के बाद हाथापाई कर दी. बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी.
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
