Koderma News: 35 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा तिलैया डैम

सांसद ने प्रधानमंत्री और जल शक्ति मंत्री के प्रति जताया आभार 

Koderma News: 35 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा तिलैया डैम
फाइल फोटो

केंद्र सरकार की सतत और समग्र सांस्कृतिक विकास योजना के तहत 23 राज्यों में 40 पर्यटन स्थलों के विकास के लिए मंजूरी दी गई है, जिसमें झारखण्ड के कोडरमा स्थित तिलैया डैम का नाम भी शामिल है. इस परियोजना पर कुल 34.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

कोडरमा: कोडरमा के तिलैया डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना को मंजूरी मिल गई है. केंद्र सरकार की सतत और समग्र सांस्कृतिक विकास योजना के तहत 23 राज्यों में 40 पर्यटन स्थलों के विकास के लिए मंजूरी दी गई है, जिसमें झारखण्ड के कोडरमा स्थित तिलैया डैम का नाम भी शामिल है. इस परियोजना पर कुल 34.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

केंद्रीय बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने इस योजना को कोडरमा के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल कोडरमा बल्कि पूरे झारखंड के पर्यटन को नई दिशा देगी. तिलैया डैम में ईको-टूरिज्म का विकास होने से पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होने की संभावना है. यह परियोजना न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सुविधाओं का विकास होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा. 

बताते चलें कि बडाकर नदी पर अवस्थीत तिलैया डैम दामोदर घाटी निगम के द्वारा निर्मित स्वतंत्र भारत का पहला डैम होने के साथ ही सुन्दर प्राकृतिक परिवेश के कारण पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र है पर्यटन के दृस्टि से यह डैम 36 वर्ग किलोमीटर फैला हुआ है. 2 पहाड़ियों के मध्य यह डैम लोगो के लिए प्रेरणा का श्रोत भी है. दिसंबर और जनवरी माह मे झारखण्ड,बिहार,बंगाल से हज़ारो की संख्या मे पर्यटक पहुंचते है

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें