Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

कैडेट्स ने पारंपरिक नृत्य, नाटक, कविताएँ एवं देशभक्ति गीतों की दीं शानदार प्रस्तुतियाँ 

Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

कोडरमा के राजकीय पॉलिटेक्निक में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। कैडेट्स ने पारंपरिक नृत्य, नाटक, कविताएँ और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डॉ. अयोध्या कुमार ने एनसीसी के अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और देशभक्ति में योगदान को सराहा। 600 कैडेट्स को प्रशिक्षण के दौरान परिवार जैसा अनुभव मिला और अंत में सभी को कैंप सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

कोडरमा: ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत बाघी टांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार की संध्या रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अयोध्या कुमार (राजकीय पॉलिटेक्निक, कोडरमा), विशिष्ट अतिथि मनोज यादव एवं भूपेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने पारंपरिक नृत्य, नाटक, कविताएँ एवं देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी अतिथियों एवं दर्शकों ने भरपूर सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ. अयोध्या कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “एनसीसी केवल अनुशासन और फिटनेस का नाम नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, आत्मविश्वास, नेतृत्व और सेवा भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है।”

इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट सह एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट संतोष कुमार ने  विभिन्न जिलों और स्कूलों से आए हुए एनसीसी 600 कैडेट एवं बटालियन में डिटेल अधिकारी कर्मचारी एवं  कैंप में आए हुए अतिथियों को हृदयस्पर्शी शब्दों में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बटालियन के कमान अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में यह शिविर केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सभी कैडेट्स और प्रशिक्षकों ने इसे परिवार जैसा अनुभव बनाया। शिविर की सफलता में प्रशासनिक सहयोग, चिकित्सा सुविधा, रसोई प्रबंधन तथा बटालियन कार्यालय के प्रधान सहायक एवं सहायकों का योगदान सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में सूबेदार अरविंद कुमार, ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, सूबेदार चंपा मुरमुर, सूबेदार ए.एन. ठाकुर, नायक सूबेदार घसीटाराम (सेना मेडल), विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों से आए एनसीसी अधिकारी अरुण कुमार पाल, पंकज मालाकार, बिजेंद्र कुशवाहा, रंजीत यादव, सत्यानंद यादव तथा गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा, शिखा यादव, चंद्रहास सहित अन्य प्रशिक्षक व अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में "स्वयं की समझ" पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

बुधवार की सुबह सभी कैडेट्स को 45 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से कैंप सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इसके बाद कैडेट्स अपने-अपने विद्यालय एवं महाविद्यालय के लिए रवाना हुए। समापन अवसर पर कमान अधिकारी ने सभी पीआई स्टाफ, एनसीओ एवं जेसीओ के योगदान की सराहना करते हुए शिविर को औपचारिक रूप से समाप्त घोषित किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं का विदाई समारोह आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार