Koderma News: एस डी रेसिड़ेन्शियल विधालय में स्वतंत्रता दिवस की धूम
मुख्य अतिथि स्थानीय समाजसेवी नारायण सिंह शिक्षक समाज के वरिष्ठ अशोक सिंह अजीत सिंह पप्पू सिंह भी मौके पर मौजूद थे।
कोडरमा: एस डी रेसिड़ेन्शियल स्कूल संग्रामडीह के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस बार भी पूरे उत्साह के साथ झंडा ध्वजारोहण विद्यालय निदेशक सीताराम शर्मा के द्वारा किया गया। झंडा ध्वजारोहण बच्चों ने राष्ट्रगान के साथ संपन्न किया। छात्र तथा अभिभावकों के बीच ड्रम बजा के सर्वप्रथम परेड के साथ झांकी निकाली गई। तत्पश्चात झंडारोहण संपन्न हुआ। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम जन्माष्टमी पूर्व श्री कृष्णा और राधा की झांकी भी निकाली गई। इस पर बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ डांस कार्यक्रम प्रस्तुत किया। फिर बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता डांस प्रतियोगिता अभिभावक संवाद भी हुआ।
इस बीच प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चे का जज मौजूद अभिभावक के बीच के बनाए गए। सभी कार्यक्रम के बीच अभिभावक जज ने अपने-अपने विचार मिलाकर नंबर देते थे। इसी कारण बच्चों के बीच अच्छा नंबर लाने को उत्सुकता और बढ़ गई और बड़े ही धूमधाम से लगभग 200 अभिभावकों के बीच विद्यालय के बच्चों के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के बीच में अभिभावकों के द्वारा बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए जोर-जोर से ताली बजा रहे थे और नंबर उत्साह के साथ जोड़ रहे थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
