Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में रक्षा बंधन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, जो सामाजिक एवं ऐतिहासिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखता है।
कोडरमा: ग्रिज़ली विद्यालय, कोडरमा (तिलैया डैम) में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद श्वेता प्रकाश द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर प्रीति जगनानी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि कक्षा 2 की छात्रा दिव्या यादव ने अंग्रेज़ी में प्रभावशाली भाषण से सभी का मन मोह लिया।
इसके बाद सिया रानी और समूह-सक्षम, ऋत्विक, रेचल, अभिषेक, निशिता, परिनीधि, राजवंश, वेदांत, अंकुश, सिद्धांत, प्रिंस और कायरा ने सांस्कृतिक समूह नृत्य प्रस्तुत किया।छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम में सीनियर कक्षाओं की छात्राओं ने छात्रों के माथे पर चंदन-अक्षत का तिलक लगाया, राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया, जहां विद्यार्थियों ने वृक्षों को राखी बांधी और छात्रा लाहिरी ने पेड़ों एवं प्रकृति के अद्भुत योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी से वृक्षारोपण करने एवं उनकी रक्षा करने का आग्रह किया।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
