Koderma News: झारखंडियत के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को PASWA ने दी श्रद्धांजलि
तौफिक हुसैन की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन झारखंड की ओर से हसनाबाद में शोक सभा सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तौफिक हुसैन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शिक्षा से जुड़े कई प्रतिनिधियों ने गुरुजी के योगदान को याद किया
कोडरमा: प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन झारखण्ड द्वारा एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामयल अहमद के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष तौफीक हुसैन की अध्यक्षता में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर उनके सम्मान में शोक सभा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गौरतलब है की उनके निधन को लेकर राजधानी सहित राज्य एवं कोडरमा जिला के सभी प्रखंडो में निजी विद्यालय में दिनांक 05 अगस्त 2025 को सभी विद्यालय बंद रखा गया और हसनाबाद में संचालित चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के सभागार में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.
जिसमें प्रदेश सचिव ने अपने सम्बोधन में कहा की झारखंड को स्थापित व सुचारू रूप से संचालित करने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद के रूप में उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता. देश एवं राज्य की राजनीति के साथ-साथ समाज के लिए अपूरणी क्षति है. शोक सभा में सभी ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के साथ-साथ परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गयी .


Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts

Latest News

