Koderma News: विधायक डॉ नीरा यादव ने किया तिलैया में आधुनिक हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

Koderma News: विधायक डॉ नीरा यादव ने किया तिलैया में आधुनिक हेल्थ सेंटर का उद्घाटन
विधायक डॉ नीरा यादव

विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि इस तरह के हेल्थ सेंटर से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिल सकेंगी और उन्हें बड़े शहरों में जाने की जरूरत कम होगी।

कोडरमा: राजगडिया रोड स्थित हेल्थ प्लस का उद्घाटन कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया। यह झावरखंड का पहला ऐसा केंद्र है, जहां एक ही छत के नीचे सभी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें पैथोलॉजी लैब, डेंटल, कॉस्मेटिक और ओपीडी की सेवाएं दी जाएंगी।

इस सेंटर की स्थापना डॉ. मनीष बर्णवाल (एमडी पैथोलॉजी) और डॉ. शुचि बाला (डेंटिस्ट एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट) ने की है। इसके अलावा डॉ. ऋष्वी, डॉ. जयेेश और डॉ. आकाश भी यहां परामर्श देंगे, जो अन्य शहरों से आएंगे।

उद्घाटन अवसर पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि इस तरह के हेल्थ सेंटर से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिल सकेंगी और उन्हें बड़े शहरों में जाने की जरूरत कम होगी। उद्घाटन समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, चंद्रशेखर जोशी, राजकिशोर प्रसाद, विजय राम, अजय झा, नीलू सिंह, नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, ओमप्रकाश दास, आरव बर्णवाल, मदन नाथ बर्णवाल, मीना बर्णवाल, मधुकर मोदी, जय नारायण बर्णवाल, गीता मोदी, प्रदीप सुमन, सुशमा सुमन, अंकित गुप्ता उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप