Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी डोमचांच में मेजर ध्यानचंद की 120 वीं जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
मुकाबले में विवेकानंद हाउस विजेता बनकर उभरा
कार्यक्रम के आयोजन में अलख सिंह, शिव कुमार, रीता कुमारी, कुमुदिनी लाकड़ा, राजन मेहता, प्रिंस कुमार, संजीत शर्मा और आशीष कुमार ने अहम भूमिका निभाई। उनके समर्पण, तैयारी और कुशल नेतृत्व के कारण यह आयोजन सुचारु और सफल रहा।
कोडरमा: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में आज हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में एक भव्य इंटर-हाउस फाइनल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने खेल कौशल, टीम भावना और उत्साह का परिचय दिया।
टूर्नामेंट में सभी हाउस की टीमों ने अपने कौशल, ताकत और टीम भावना का परिचय दिया। दर्शकों में उत्साह और रोमांच का वातावरण देखने लायक था। फाइनल मुकाबला विवेकानंद हाउस और टैगोर हाउस के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक मुकाबले में विवेकानंद हाउस विजेता बनकर उभरा।

विद्यालय प्रशासन ने इस अवसर को न केवल खेलों के उत्सव के रूप में बल्कि मेजर ध्यानचंद के आदर्शों को छात्रों तक पहुँचाने का अवसर भी बताया। पूरे दिन का आयोजन छात्रों और शिक्षकों के लिए प्रेरणा और आनंद का केंद्र बना।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
