Koderma news: अवैध खनन रोकने के लिए वन विभाग ने की छापेमारी, जेसीबी जब्त

अवैध उत्खनन में लगे लोगों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही

Koderma news: अवैध खनन रोकने के लिए वन विभाग ने की छापेमारी, जेसीबी जब्त
अवैध खनन रोकने के लिए वन विभाग ने की छापेमारी (तस्वीर)

कोडरमा: वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन बड़े पैमाने पर जारी है। वन प्रमंडल पदाधिकारी वन्य प्राणी प्रमंडल सूरज कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने गुरुवार रात छापेमारी कर एक जेसीबी जब्त किया है। कोडरमा क्षेत्र के इंदरवा चितरपुर स्थित लोमचांची जंगल में अवैध माइका खनन को लेकर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध खनन में लगे एक जेसीबी मशीन को जब्त किया। छापेमारी के क्रम में अंधेरे का लाभ लेकर चालक फरार हो गया। इस मामले में अवैध खनन को लेकर अवैध उत्खनन में लगे लोगों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।

रेंजर ने शुक्रवार को बताया कि उनलोगों के ऊपर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। जब्त वाहनों को कोडरमा वन विभाग परिसर में जब्त कर रखा गया है। मौके पर वनपाल प्रभारी उस्मान अंसारी, छत्रपति शिवाजी, दुर्गा माहतो, गोपाल यादव के अलावे हजारीबाग की टीम भी मौजूद थी।

उल्लेखनीय है कि विगत 11 दिसंबर को भी वन विभाग के द्वारा लोमचांची मे छापेमारी करके तीन शक्तिमान और एक जेसीबी को जब्त किया गया था।

यह भी पढ़ें Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता को लेकर रैली का आयोजन

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Palamu News : विश्व हिंदू परिषद 19 मार्च को निकालेगी भारतीय नववर्ष पर शोभा यात्रा Palamu News : विश्व हिंदू परिषद 19 मार्च को निकालेगी भारतीय नववर्ष पर शोभा यात्रा
Ranchi News : कैंब्रिज बीएड कॉलेज में फ्रेसर्श वेलकम पार्टी का आयोजन
Deoghar News : कोल इंडिया की एसपी माइंस चितरा कोलियरी में प्रमोशन से खुशी का माहौल
Chaibasa News : पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में हड़कंप
Koderma News : प्राचार्य गुरु चरण वर्मा को अमेरिका की ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने 'मानद डॉक्टरेट' से नवाजा
Palamu News : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, स्थिति गंभीर
बरहरवा में चलती ट्रेन से गिरकर टीटीई की दर्दनाक मौत
मधुपुर के भिरखीबाद-सत्संगनगर मुख्य पथ पर बाइक दुर्घटना, मजदूर की मौत
Palamu News : जेटेट परीक्षा से मगही भाषा हटाना छात्र विरोधी एवं तानाशाही निर्णय: गणेश दत्त पांडे
डीईओ सह डीसी ने चास नगर निगम के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई शपथ
Sahebganj News : पुलिस को मिली 14 बोलेरो और 26 नई बाइक
Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण