Koderma news: ग्रामीणों से झड़प में बाल बाल बचे सीओ, ड्राइवर घायल, एक ट्रैक्टर जप्त
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीओ को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया
By: Kumar Ramesham
On
कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र के समलडीह बालू घाट में बालू खनन पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान एक बड़ी घटना होते होते रह गई. छापेमारी अभियान में पहुंचे सतगावां सीओ केशव प्रसाद चौधरी व ग्रामीणों के बीच झड़प हो गया, जब सीओ अवैध तरीके से हो रहे बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने वह पहुंचे थे.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीओ को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया. वहीं बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आयी. वहीं अन्य ट्रैक्टर भागने में सफल रहा. समाचार लिखे जाने तक सीओ की ओर से स्थानीय थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है
Edited By: Sujit Sinha
