Koderma News: गुरु शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार, सातवीं की छात्रा ने कंप्यूटर शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप 

अग्रेतर कार्रवाई के लिए शिक्षक को कोडरमा न्यायालय भेज गया

Koderma News: गुरु शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार, सातवीं की छात्रा ने कंप्यूटर शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप 
(फाइल फोटो)

कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड में एक विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा ने अपने कंप्यूटर शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाया। घटना 16 सितंबर की बताई गई है। उजागर होने के बाद ग्रामीण और अभिभावक विद्यालय पर एकत्रित हुए और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिक्षक मोहम्मद एनुल हक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा।

कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र से गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को संसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में घटित इस कृत्य ने न केवल गुरु शिष्य परंपरा को कलंकित किया है बल्कि समाज में भी आक्रोश का माहौल बना दिया है। सूत्रों के मुताबिक विद्यालय में अध्ययनरत सातवीं वर्ग की छात्रा ने अपने ही कंप्यूटर टीचर पर गंभीर आरोप लगाया हैं। घटना 16 सितंबर की बतायी जाती है। घटना के उजागर होते ही ग्रामीण और अभिभावकों में गुस्से की लहर दौड़ गई। मंगलवार को विद्यालय खुलने के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय को घेर लिया। 

अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन व प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रा के पिता के द्वारा दिए आवेदन में बताया है कि मेरी पुत्री सातवीं वर्ग की छात्रा है जिसे अकेले पाकर विद्यालय के ही कंप्यूटर टीचर एनुल हक ने बैड टच किया है। आवेदन के आधार पर मरकच्चो थाना पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी मरकच्चो नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि कांड संख्या 72 /25 के प्राथमिक अभियुक्त मोहम्मद एनुल हक को अग्रेतर कार्रवाई के लिए कोडरमा न्यायालय भेज दिया गया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार
खूंटी में बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आए 7 स्कूली छात्र