डोमचांच में अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, बोकारो ने हजारीबाग को 2-0 से हराया
अनुज राणा और उथाइबा ने बोकारो के लिए किए एक-एक गोल
डोमचांच के सीएम हाई स्कूल मैदान में अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मैच में देवघर को वॉकओवर और बोकारो ने हजारीबाग को 2-0 से हराया।
कोडरमा: झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन और कोडरमा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बुधवार को डोमचांच के सीएम हाई स्कूल के खेल मैदान में देवघर बनाम चतरा और बोकारो बनाम हजारीबाग के बीच खेला गया। जहां पहला मैच चतरा टीम के नहीं आने की वजह से देवघर को वॉक ओवर दिया गया वहीं दूसरा मैच 45-45 मिनट का बोकारो बनाम हजारीबाग के बीच खेला गया इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में बोकारो की टीम 2- 0 से हजारीबाग को हराकर टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया।बोकारो की ओर अनुज राणा और उथाइबा ने एक-एक गोल किया।

उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले हर टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आपसी तालमेल के तहत मैच खेलने की अपील की। मौके पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष असद खान और सचिव नवनीत ओझा बंटी ने कहा कि इस टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने में जिला फुटबॉल एसोसिएशन कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इस अवसर पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के मोहम्मद हुसैन अली, तौफीक हुसैन, भारत बक्शी, सुरेंद्र यादव, रोहित कुमार रघु, राहुल यादव, सोनू कुमार, प्रदीप, कमलेश, जीएस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर नितेश कुमार, महेश यादव, अनिता कुमारी, राजू यादव, नागो राणा, बालगोविंद, शुभम कुमार, प्रिंस, परवेज खान, सदरूल हक, विनायक आदि मौजूद थे।
