झुमरीतिलैया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आक्रोश प्रदर्शन 

राज्य में कानून व्यवस्था फेल: डॉ नीरा

झुमरीतिलैया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आक्रोश प्रदर्शन 
प्रदर्शन में नीरा यादव व अन्य

इस सरकार में जनहित का कोई काम नहीं हो रहा है, सभी लूट में व्यस्त हैं. राज्य में कोई सुरक्षित नहीं महसूस करता, हत्या और अपराध की घटनाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है

कोडरमा: भाजपा कोडरमा ग्रामीण, नगर और झुमरीतिलैया नगर कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया. जिसमें विधायक डॉ नीरा यादव सहित कई लोग शामिल हुए. इस धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है, सरकारी योजनाओं को लेकर सरकार विफल है. वृद्धा, विधवा सहित सभी पेंशन बंद है. मईया सम्मान योजना विफल है. भ्रष्टाचार चरम पर है. लोग त्रस्त हैं वहीं राज्य की हेमंत सरकार मस्त है. 

उन्होंने कहा कि इस सरकार में जनहित का कोई काम नहीं हो रहा है, सभी लूट में व्यस्त हैं. राज्य में कोई सुरक्षित नहीं महसूस करता, हत्या और अपराध की घटनाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. इस धरना प्रदर्शन से पूर्व जुलूस की शक्ल में सभी कार्यकर्ता प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. राज्य की हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लचर बिजली पानी की व्यवस्था, अवैध बालू पत्थर कोयला की लूट और बेरोजगारी के विरोध में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन राज्य के सभी प्रखंडों में आयोजित किया गया. 

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, नगर अध्यक्ष सुधीर सेठ, मंडल अध्यक्ष सुनील मंडल, कोडरमा नगर अध्यक्ष अजय पांडेय, उत्तम कुमार, राजा यादव, दिनेश सिंह, अरशद खान, राजेंद्र सिंह, राजा यादव, चंद्रशेखर जोशी, शशिभूषण प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे. इधर भाजपा का प्रदर्शन मरकच्चो प्रखंड में भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, राजकुमार यादव, मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, शंभू सिंह, अर्जुन यादव, पवन सिंह, पवन यादव, अमित यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान