Khunti news: युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Khunti news: युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

खूंटी: तोरपा थाना क्षेत्र की एनएचपीसी कॉलोनी में रहने वाले हेरमन मुंडू नामक 18 वर्षीय युवक ने रविवार की देर रात अपने कमरे में गमछा के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह तोरपा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से मुरहू थाना क्षेत्र के ओसकेया गांव के रहने वाला हेरमन मुंडू पिछले 10- 12 वर्षों से अपने पिता स्टीफन मुंडू और सौतेली मां के साथ रहता था। कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि हेरमन शराब का आदि था और शराब के नशे में अपने मां बाप से अक्सर लड़ाई झगड़ा करता था।। रविवार की रात को भी उसने शराब पी कर मां बाप से लड़ाई की थी और कुछ देर बाद बगल के कमरे में फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद हेरमन के माता- पिता घर में ताला बंद कर सोमवार की सुबह कहीं चले गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत
Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी
Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान
Pakur News: योग प्रशिक्षण अभियान से लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
Hazaribagh News: प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाई श्री रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग
Hazaribagh News: ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 
Hazaribagh News: दर्दनाक रेल दुर्घटना में युवक की मौत, वंदे भारत की टक्कर से गई जान
Hazaribagh News: मुफस्सिल थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
Hazaribagh News: अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Bokaro News: समाहरणालय में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों की तय की जवाबदेही
Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत