जामताड़ा से शुरू हुआ झारखंड का फाइलेरिया मुक्त मिशन, स्वास्थ्य मंत्री ने 9 जिलों में शुरू किया अभियान

इन जिलों के 80 चिन्हित ब्लाक की लगभग 1.42 करोड़ आबादी में से 1.27 करोड़ लोगों को दवाएं खिलाने का लक्ष्य

जामताड़ा से शुरू हुआ झारखंड का फाइलेरिया मुक्त मिशन, स्वास्थ्य मंत्री ने 9 जिलों में शुरू किया अभियान
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी (तस्वीर)

रांची/जामताड़ा: फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान (आईडीए राउंड) की रविवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने जामताड़ा जिले से औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाएं खाकर और अन्य अधिकारियों को अपने समक्ष दवा खिलाकर इस जनस्वास्थ्य अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 10 अगस्त  से राज्य के 9 जिलों में संचालित होगा।

हाइलाइट्स

  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने जामताड़ा से की फाइलेरिया मुक्त झारखंड मिशन की शुरुआत
  • 1.27 करोड़ लोगों को मुफ्त दवा देने का लक्ष्य
  • 9 जिलों के 80 प्रखंड कवर

 

डॉ. अंसारी ने कहा, “फ़ाइलेरिया उन्मूलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह स्वस्थ झारखंड के निर्माण का मिशन है।” उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वयं दवा खाएं, अपने परिजनों को खिलाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें, ताकि झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

राज्य के 9 जिलों - चतरा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, हजारीबाग, जामताड़ा, पलामू, लातेहार और दुमका के 80 चिन्हित प्रखंडों में यह अभियान चलाया जा रहा है। लगभग 1.42 करोड़ की आबादी में से 1.27 करोड़ लोगों को डीईसी, अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन दवाओं का सेवन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें गिरिडीह में उपेंद्र यादव की संदिग्ध मौत से तनाव, ग्रामीणों का सड़क जाम जारी

अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग डॉ. बीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को सफल बनाने के लिए अन्य विभागों जैसे शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, पंचायती राज विभाग, शहरी विकास विभाग, पेयजल और स्वच्छता विभाग, आजीविका, पीएचईडी विभागों का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम  में फाइलेरिया से मुक्ति के लिए बूथ के माध्यम से और घर- घर जाकर, 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी लोगों को उम्र के अनुसार निर्धारित खुराक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा, अपने सामने मुफ़्त खिलाई जायेगी।

यह भी पढ़ें जगन्नाथपुर पुलिस ने शातिर साइबर अपराधी को पकड़ा, युवती को ब्लैकमेलिंग से मिली राहत

जामताड़ा के सिविल सर्जन डॉ. आनंद मोहन सोरेन ने बताया कि अभियान के लिए सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार की गई है और प्रतिदिन दवा सेवन की समीक्षा जिला व प्रखंड स्तर पर की जाएगी। जामताड़ा के अनुमण्डल पदाधिकारी अनंत कुमार ने कहा कि जामताड़ा, भारत सरकार के दिशा-निर्देश और और राज्य स्तर से समन्वय बनाकर पूर्ण प्रयास कर रहा है कि जिले में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाया जाये और जामताड़ा को फ़ाइलेरिया मुक्त किया जाये।

यह भी पढ़ें आजसू छात्र संघ का आंदोलन: गांधी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक छात्रों का पैदल मार्च

विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य समन्वयक डॉ. अभिषेक पाल ने बताया कि फाइलेरिया दुनिया भर में दीर्घकालिक दिव्यांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। आमतौर पर बचपन में होने वाला यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है और अगर इसका इलाज न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है। फाइलेरिया से पीड़ित लोगों को अक्सर सामाजिक बोझ सहना पड़ता है, जिससे उनकी आजीविका व काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है।

कार्यक्रम के अंत में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. डी.सी. मुंशी ने सभी अधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन, पीरामल स्वास्थ्य, ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Edited By: Samridh Desk
Tags: जामताड़ा Jamtara Mass Drug Administration Elephantiasis Health Minister Dr. Irfan Ansari फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी Jharkhand filariasis elimination campaign फाइलेरिया रोकथाम filariasis prevention झारखंड स्वास्थ्य अभियान Jharkhand health campaign मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डीईसी DEC medicine अल्बेंडाजोल Albendazole आइवरमेक्टिन Ivermectin हाथी पांव रोग लिम्फेटिक सिस्टम lymphatic system मच्छर जनित रोग mosquito-borne disease फाइलेरिया मुक्त झारखंड filaria-free Jharkhand जनस्वास्थ्य मिशन public health mission dr irfan ansari news today in hindi डॉ इरफान अंसारी Dr Irfan Ansari latest news डॉ इरफान अंसारी आज Jharkhand Health Minister Irfan Ansari news झारखंड स्वास्थ्य मंत्री नई खबर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान झारखंड झारखंड में फाइलेरिया मिशन 2025 इरफान अंसारी फाइलेरिया अभियान Jamtara health campaign झारखंड मंत्री समाचार Dr Irfan Ansari filariasis campaign झारखंड COVID updates स्वास्थ्य मंत्री झारखंड स्वास्थ्य मंत्री बयान मेडिकल ऑफिसर नियुक्ति डॉ इरफान अंसारी Irfan Ansari land dispute news डॉ इरफान अंसारी कोर्ट मामले झारखंड स्वास्थ्य मंत्री राजनीतिक खबर झारखंड स्वास्थ्य मंत्री केस Dr Irfan Ansari recent activities
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गिरिडीह से कोलकाता–पटना समेत प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
Giridih News : पचम्बा में मामूली विवाद के बाद पंच की बैठक में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई ईंट-पत्थरबाजी
Giridih News :बादीडीह में अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम