झारखंड के शिक्षा मंत्री बाथरूम में फिसले, सिर में गंभीर चोट, दिल्ली रेफर

हादसे के बाद टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती, ब्रेन क्लॉट की पुष्टि

झारखंड के शिक्षा मंत्री बाथरूम में फिसले, सिर में गंभीर चोट, दिल्ली रेफर
रामदास सोरेन (शिक्षा मंत्री झारखंड)

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए. सिर में गंभीर चोट और ब्रेन क्लॉट की पुष्टि हुई है. पहले उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती किया गया, फिर एयर एंबुलेंस से दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया गया.

जमशेदपुर: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी कि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने लिखा – हमारे साथी झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. बाथरूम में गिरने के कारण ब्रेन में गंभीर चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है. उन्हें शीघ्र ही एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल भेजा जा रहा है. मैं लगातार संपर्क में हूं और उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूं.
  
जानकारी के अनुसार, रामदास सोरेन के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें पहले जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस द्वारा दिल्ली के अपोलो अस्पताल शिफ्ट 

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार तड़के अपने जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास के बाथरूम में फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची लाया गया है, जहाँ से उन्हें एयर एंबुलेंस द्वारा दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया जाएगा. मंत्री के भतीजे विक्टर सोरेन ने इस बात की पुष्टि की है.

यह भी पढ़ें: महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

मंत्री की तबीयत बिगड़ने की खबर से उनके परिजन और समर्थक बेहद चिंतित हैं. प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी के नेता लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं. बता दें कि शुक्रवार को विधानसभा सत्र का पहला दिन था, जिसमें शामिल होने के बाद ही वे शाम को अपने घर लौटे थे.

यह भी पढ़ें: डिमना लेक में डूबे एमजीएम के दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, अस्पताल में शोक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार