Jamshedpur News: बीआईएस ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, सोने के आभूषण खरीदने से पहले हॉलमार्क देखने की अपील

शुद्धता की पुष्टि के लिए बीआईएस केयर मोबाइल एप्लिकेशन का करें उपयोग

Jamshedpur News: बीआईएस ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, सोने के आभूषण खरीदने से पहले हॉलमार्क देखने की अपील

सत्र के दौरान, पदाधिकारियों को आईएसआई चिह्नित उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामानों की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाले सीआरएस मार्क, सोने और चांदी के सामानों के लिए हॉलमार्किंग प्रक्रिया, बीआईएस प्रमाणन योजनाएं, प्रमाणित उत्पादों की प्रामाणिकता और शुद्धता की पुष्टि के लिए बीआईएस केयर मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग जैसे प्रमुख पहलुओं पर जागरूक किया गया

जमशेदपुर: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), जमशेदपुर शाखा कार्यालय ने आज समाहरणालय में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ता संरक्षण और गुणवत्ता आश्वासन में बीआईएस की भूमिका और गतिविधियों के बारे में जिले के विभागीय प्रमुखों के बीच जागरूकता बढ़ाना था.

सत्र के दौरान, पदाधिकारियों को आईएसआई चिह्नित उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामानों की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाले सीआरएस मार्क, सोने और चांदी के सामानों के लिए हॉलमार्किंग प्रक्रिया, बीआईएस प्रमाणन योजनाएं, प्रमाणित उत्पादों की प्रामाणिकता और शुद्धता की पुष्टि के लिए बीआईएस केयर मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग जैसे प्रमुख पहलुओं पर जागरूक किया गया.

उन्होंने सोने के आभूषण खरीदने से पहले हॉलमार्क देखने और आभूषण का मेकिंग चार्ज जरूर पूछने की अपील की. साथ ही बताया कि बार, बुलियन व सिक्का के अलावा सोने के कोई भी आभूषण 24 कैरेट में नहीं बन सकते. आभूषण की बनाई 22 कैरेट सोने से शुरू होती है. वहीं प्रत्येक ज्वेलरी पर हॉलमार्क की कीमत 35 रुपए है.‌ बताया कि धनबाद में हॉलमार्क के तीन सेंटर हैं. जबकि पूरे भारत में इसकी संख्या 1500 से अधिक है. फर्जी हॉलमार्क करने वाले सेंटरों पर कार्रवाई की जाती है.

बीआईएस अधिकारियों द्वारा बीआईएस केयर ऐप का लाइव प्रदर्शन किया गया और प्रतिभागियों को वास्तविक समय उत्पाद सत्यापन के लिए इसकी कार्यक्षमताओं को स्थापित करने और तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया गया. प्रशिक्षण का नेतृत्व कौशलेंद्र कुमार, निदेशक/वैज्ञानिक-ई, और प्रभुनाथ यादव, संयुक्त निदेशक/वैज्ञानिक-डी, बीआईएस जमशेदपुर ने किया. 

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: पीएम-जनमन योजना से साहिबगंज के गांवों को मिली विकास की नई रफ्तार

मौके पर एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा, जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा के अलावा विभिन्न अंचल के अंचल अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र पांडेय ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा - ऐसे बेदाग जननेता बिरले होते हैं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा