हजारीबाग की शोभा ने रचा इतिहास, JPSC में 263वीं रैंक लाकर बनीं प्रेरणा की मिसाल
संकटों से जूझते हुए 18 साल की उम्र में नौकरी, अब बनीं गैजेटेड ऑफिसर
हजारीबाग: की रहने वाली शोभा कुमारी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में 263वीं रैंक प्राप्त कर एक बड़ी सफलता हासिल की है. खास बात यह है कि उन्होंने यह परीक्षा कोटा सिस्टम के तहत लैंग्वेज पेपर से पास की है. उनकी यह कहानी हर उस युवा को प्रेरणा दे सकती है जो विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते.
संघर्षों से भरा जीवन
शोभा कुमारी के पिता दीपक राम एक निजी अस्पताल में डे-नाइट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे. अपने सीमित वेतन (सिर्फ ₹7000 प्रति माह) में ही वे पूरे परिवार का पालन-पोषण करते थे. दुर्भाग्यवश, कुछ साल पहले उन्हें पैरालिसिस हो गया, जिससे वे काम करने में असमर्थ हो गए. इसके बाद उनका एक गंभीर दुर्घटना भी हुआ, जिससे वे काफी घायल हो गए. हालांकि, बेहतर इलाज मिलने के कारण अब उनकी हालत में सुधार है.
कम उम्र में जिम्मेदारियों का बोझ
शिक्षा में कभी समझौता नहीं किया

सपने हुए साकार
आज शोभा कुमारी की मेहनत रंग लाई है. उन्हें झारखंड सरकार में District Sales and Tax Officer (डिस्ट्रिक्ट सेल्स एंड टैक्स ऑफिसर) के पद पर नियुक्त किया जाएगा. उनका JSSC CGL में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी हो चुका है.
पिता का सपना पूरा किया
शोभा बताती हैं कि उनके पिता का सपना था कि वे एक गैजेटेड ऑफिसर बनें. आज उन्होंने न केवल अपने पिता का सपना पूरा किया है, बल्कि अपने पूरे परिवार का भी मान बढ़ाया है. फिलहाल शोभा कुमारी के घर में खुशी का माहौल है.
